विज्ञापन
 
Home >> Commodity Kaarobar >> Gawar Gum Price Is Contunew Up

बढ़ते जा रहे हैं ग्वार के भाव

नीरज राय नई दिल्ली | Jul 14, 2008, 03:00AM IST
 
 

चालू महीनें में ग्वार के भाव लगातार बढ़ते जा रहे हैं। राजस्थान की मंडियों में पिछले दस दिनों के दौरान इसके भाव में करीब 30-40 रुपये प्रति `िंटल की बढ़त हो चुकी है। वहीं ग्वार गम के भाव में 200 रुपये `िटल से ज्यादा की बढ़त हो चुकी है।

राजस्थान की जोधपुर मंडी में शनिवार को ग्वार सीड करीब 1960 रुपये `िंटल रहा। वहीं ग्वार गम 4740 रुपये प्रति `िंटल के भाव कारोबार किया। कारोबारियों के मुताबिक आढ़तियों की बिकवाली ठप पड़ने से भाव बढ़े हैं। दरअसल मानसून को लेकर ग्वार में आजकल जमकर सट्टेबाजी हो रही है। जून के शुरुआत में समय से मानसून आने की संभावना से ग्वार में भारी गिरावट दखी गई थी। पिछले महीनें दो जून को जोधपुर में ग्वार सीड 1910 रुपये `िंटल था। वही ग्वार गम के भाव 4580 रुपये `िंटल के स्तर पर देखे गए थे। लेकिन इस महीनें मानसून कमजोर पड़ने की वजह से इसमें दोबारा तेजी आ गई है। बीकानेर के ग्वार कारोबारी संजय के मुताबिक ग्वार के भाव मानसून को देखकर ही चल रहे है। हालांकि इस साल ग्वार का रकबा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। राजस्थान और हरियाणा में इस साल कपास का रकबा घटा है। लिहाजा ग्वार की बुआई ज्यादा रकबे में हो सकती है।

चालू सीजन में यदि मौसम का मिजाज सकारात्मक रहता है तो उत्पादन में करीब दो लाख टन का इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है। बेहतर रिटर्न मिलने से किसानों का रुझान ग्वार के उत्पादन में बढ़ा है। हाजिर में मजबूत कारोबार का असर वायदा में भी देखा गया है। हालांकि पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन को एनसीडीईएक्स में ग्वार वायदा में मामूली गिरावट रही। लेकिन इसके बावजूद औसत भाव एक महीनें पहले के मुकाबले तेज हैं। वायदा में करीब एक महीनें पहले 1700 रुपये से 1820 रुपये प्रति `िंटल के स्तर पर देखे गए थे।
पिछले सप्ताह शनिवार को एनसीडीईएक्स में ग्वार सीड अगस्त वायदा पांच रुपये की नरमी के साथ 1881 रुपये और सितंबर वायदा चार रुपये कम होकर 1962 रुपये `िंटल रहे। वहीं ग्वार गम जुलाई वायदा 17 रुपये की नरमी के साथ 4706 रुपये `िंटल पर कारोबार किया।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment