विज्ञापन
 
Home >> Auto-Gadget >> Auto >> News >> डीजल एसयूवी पर 50 हजार अतिरिक्त टैक्स का प्रस्ताव

डीजल एसयूवी पर 50 हजार अतिरिक्त टैक्स का प्रस्ताव

बिजनेस भास्कर नई दिल्ली | Nov 27, 2012, 04:33AM IST
 
 


डीजल की एसयूवी पर सालाना रोड टैक्स लगाने का प्रस्ताव वित्त मंत्रालय को दिया गया है। ईंधन पर सब्सिडी के बोझ को कम करने के लिए किरीट पारिख ने वित्त मंत्रालय को यह प्रस्ताव दिया है। पारिख ने कहा कि डीजल को बाजार आधारित कर देना चाहिए और सब्सिडी को 9 रुपये प्रति लीटर पर फिक्स कर देना चाहिए।


उन्होंने कहा कि डीजल एसयूवी पर एक बार टैक्स लगाने से बेहतर है कि सालाना रोड टैक्स वसूला जाए। उन्होंने कहा कि सामान्य कारों पर एक बार रोड टैक्स के बजाए सालाना रोड टैक्स का अंतर 10,000 रुपये बैठेगा जबकि डीजल कारों के लिए यह 20,000 रुपये बैठेगा। वहीं, एसयूवी पर यह 50,000 रुपये बैठेगा।


इस संबंध में वित्त मंत्रालय को प्रस्ताव सौंप दिया गया है। वहीं, सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स के वाइस-प्रेसिडेंट विक्रम किर्लोस्कर ने कहा कि मौजूदा समय में वाहनों के बिक्री मूल्य का 45 फीसदी हिस्सा टैक्स में जाता है और इसके बाद अलग से टैक्स लगाए जाने का कोई तर्क नहीं बैठता।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment