विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> 9 Lakh Penalty In Cheque Bounce Case

चेक बाउंस हुआ, कोर्ट ने कहा 9 लाख जुर्माना भरो

बिजनेस ब्यूरो | Nov 01, 2010, 10:02AM IST
 
 


अगली बार आप किसी को चेक दें, तो जरा सोंच समझकर दें। और किसी को भी चेक देने से पहले ये जरूर सुनिश्चित कर लें कि आपके खाते में उतनी रकम है या नहीं, जितने का आपने चेक दिया है। हम ऐसा इस लिए कह रहे हैं क्योंकि दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने चेक बाउंस के एक मामले में 9 लाख रुपए का भारी भरकम जुर्माना लगया है। ये जुर्माना लगाया गया है जज कुमार शेठी नाम के एक शख्स पर। आरोप है कि सेठी ने साल 2003 में सचिन तोमर नाम के एक शख्स से कर्ज के तौर पर 6 लाख रुपए लिए। सेठी ने कुछ महीनों में ही ये पैसा लौटाना का वादा किया। इसके साथ ही सेठी ने सचिन तोमर को 3 लाख रुपए का पोस्ट डेटेड चेक भी दिया। जनवरी 2004 में जब सचिन ने जज कुमार सेठी से आपने पैसे पैसे मांगे तो सेठी ने उन्हे 2 लाख रुपए नकद और 1 लाख रुपए का एक और चेक पकड़ा दिया। 2005 में सचिन ने सेठी द्वारा दिए गए चेक्स को अपने अकाउंट में डाला लेकिन बैंक ने यह कहते हुए चेक लौटा दिया कि अकाउंट में पर्याप्त पैसे नहीं हैं।



इसके बाद जब सचिन ने दोबारा जज कुमार सेठी से बात की तो पहले तो वह टाल मटोल करता रहा लेकिन बाद में पैसे लौटाने से साफ मना करने लगा। जिसके बाद ये मामला कोर्ट में पहुंच गया। अब कोर्ट ने इस मामले में सेठी को 9 लाख रुपए का जुर्माना भरने को कहा है। यही नहीं कोर्ट ने अपने फैसले में ये भी कहा है कि अगर सेठी ने समय पर जुर्माना नहीं भरा तो उसे 10 महीने की कैद भी भुगतनी होगी।



 Related Articles:

अब चेक बाउंस हुआ तो बंद हो जाएगा अकाउंट
बैंक बेवजह चेक फंसाए तो करें शिकायत
मोबाइल खोने पर बैंक खाता चेक करें
होम लोन देने के लिए तरस रहे बैंक
फ्लोटिंग रेट पर लोन को तरजीह दे रहे बैंक
यहां रिजर्व बैंक के नहीं प्लास्टिक के सिक्के चलते हैं
बैंक ऑफ राजस्थान के कर्मचारियों की छुट्टी की तैयारी
रुपए ने बढ़ाया रिजर्व बैंक का सिरदर्द
अब महंगा पड़ेगा स्टेट बैंक का लोन!



 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment