नई दिल्ली : लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी सुपर स्पोर्ट्स कार आर-8 का न्यू वर्जन लॉन्च कर दिया। 1.35 करोड़ की शुरुआती कीमत वाली इस कार को तीन अलग-अलग वैरिएंट में पेश किया गया है। ऑडी आर-8 का सबसे महंग वैरिएंट वी10 स्पाइडर है। इसकी दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 1.74 करोड़ रुपये है।
लॉन्चिंग के दौरान रेस2 मूवी के स्टारकास्ट सैफअली खान और दीपिका पादुकोण मौजूद रहे। कंपनी ने अपनी इस कार में कई बदलाव किए हैं। इनमें न्यू एलईडी लाइट, फुल लेदर ट्रीटमेंट, शानदार सीट और डोर कवर पैनल जैसे फीचर्स प्रमुख हैं। 7स्पीड आर 8 में एस-टौनिक गियर बॉक्स दिया गया है।
कंपनी ने इसमें 4.2 लीटर वी8 (430 बीएचपी) और 5.2 लीटर वी10 (525 बीएचपी) का ऑप्शन दिया गया है। केंपनी ने इसके वी8 वर्जन की कीमत 1.35 करोड़, वी10 वर्जन की कीमत 1.57 करोड़ और वी10 स्पाइडर की कीमत 1.73 करोड़ रुपये रखी है।
ऑडी इंडिया के प्रमुख माइकल पर्शके ने कहा, ‘2013 के पहले महीने में पहले ही नई ऑडी क्यू-5 उतारी गई है। मुझे भरोसा है कि नई ऑडी आर 8 को उतारने के बाद देश में सुपर स्पोर्ट्स कार वर्ग में हमारी अग्रणी स्थिति और मजबूत हो सकेगी।’ कंपनी दूसरी तिमाही में कंपनी नई एस-6 उतारेगी। कंपनी को क्यू-5 के लिए अभी तक 250 आर्डर मिल चुके हैं।
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर देखें कैसी दिखती है 1.74 करोड़ की कार। साथ ही जानें आखिर ऐसा क्या है इस कार में कि इसकी कीमत इतनी ज्यादा है। कैसे लॉन्च की सैफअली खान और दीपिका पादुकोण ने इस कार को।