विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> 14,000 Traders In Sadar Preparation Fees Charged Double Conversion

सदर में 14,000 व्यापारियों से दोगुना कन्वर्जन चार्ज वसूलने की तैयारी

सचिन यादव नई दिल्ली | Feb 23, 2013, 03:48AM IST
 
 


खलबली - त्योहारी सीजन में कन्वर्जन शुल्क का नोटिस मिलने से व्यापारी परेशान

आज बनेगी रणनीति
सदर बाजार में 40,000 से ज्यादा छोटी-बड़ी दुकानें हैं। जब इस मार्केट को स्पेशल एरिया में छूट मिली हुई है तो उत्तरी दिल्ली नगर निगम किस बात का कन्वर्जन चार्ज वसूलेगा। शनिवार को होने वाली व्यापार सभा की बैठक में कारोबारी आगामी रणनीति तय करेंगे और वे किसी भी कारोबारी पर कार्रवाई नहीं होने देंगे।

व्यापारियों को आशंका
सदर बाजार के व्यापारियों को आशंका है कि जिन दुकानों में बेसमेंट और दुकान में एक फ्लोर एक्स्ट्रा बनाया गया है उत्तर दिल्ली नगर निगम उनसे दोगुना कन्वर्जन चार्ज लेने की तैयारी में है। व्यापारी नगर निगम के इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। अब त्योहारी सीजन आने वाला है तो कारोबारियों को कागजी कार्रवाई में फंसाने का खेल चल रहा है।

इलाके के कारोबारियों की बैठक आज तलब

राजधानी दिल्ली के प्रमुख थोक वितरण केंद्र सदर बाजार में 14,000 से अधिक कारोबारियों से कन्वर्जन चार्ज वसूल किए जाने की लिस्ट उत्तरी दिल्ली निगम ने तैयार की है। वहीं कारोबारियों का कहना है कि मास्टर प्लान 2021 में आने के चलते दुकानदारों से कन्वर्जन चार्ज नहीं लिया जा सकता है क्योंकि इस एरिया में कन्वर्जन चार्ज लागू नहीं होता है।

कन्वर्जन चार्ज वसूल किए जाने को लेकर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों ने सदर बाजार में रूई मंडी के दुकानदारों को शुरूआत में नोटिस थमाया है और दो दिनों के भीतर कन्वर्जन चार्ज जमा न करने वाले कारोबारियों की दुकानें सील करके आगे की कार्रवाई करने को कहा है।

मास्टर प्लान 2021 के अनुसार, स्पेशल एरिया में आने के बावजूद कन्वर्जन चार्ज लगाने को लेकर सदर बाजार के कारोबारियों ने शनिवार को सभी कारोबारियों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में आगे फैसला किया जाएगा।

दिल्ली व्यापार महासंघ के अध्यक्ष देवराज बवेजा ने बताया कि जिन दुकानों में बेसमेंट और दुकान के अंदर एक फ्लोर बनाया गया है उनसे दोगुना कन्वर्जन चार्ज लेने की तैयारी की जा रही है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा लिया गया यह फैसला बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। अब त्यौहारी सीजन आने वाला है तो कारोबारियों को कागजी कार्रवाई में फंसाने का खेल चल रहा है।

कंफेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के चेयरमैन ब्रजमोहन विज ने बताया कि इस मौसम में सभी कारोबारी होली की तैयारियां कर रहे हैं। बाहर से आने वाले कारोबारी त्यौहारी सीजन के लिए अभी से बुकिंग करवा रहे हैं। ऐसे में कन्वर्जन चार्ज को लेकर अभी कारोबारियों को नोटिस जारी करना उचित नहीं है।

इस बारे में हमारी एसोसिएशन संबंधित अधिकारियों से संपर्क में है। बेवजह कारोबारियों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। सॉफ्ट टॉय क्लोथ के कारोबारी नरेश अदलक्खा ने बताया कि सदर बाजार में 40,000 से ज्यादा छोटी-बड़ी दुकानें हैं।

जब इस मार्केट को स्पेशल एरिया के अंतर्गत छूट मिली हुई है तो उत्तरी दिल्ली नगर निगम किस बात का कन्वर्जन चार्ज वसूल कर रहा है। शनिवार को होने वाली व्यापार सभा की बैठक में आगामी रणनीति तय की जाएगी तथा किसी भी कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी।

आपकी राय

 

राजधानी दिल्ली के प्रमुख थोक वितरण केंद्र सदर बाजार में 14,000 से अधिक कारोबारियों से कन्वर्जन चार्ज वसूल किए जाने की लिस्ट उत्तरी दिल्ली निगम ने तैयार की है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment