कौन चाहता है कि अपने खून-पसीने की कमाई का एक हिस्सा टैक्स के तौर पर दिया जाए, लेकिन जब हम कमाने लगते हैं, लाइफ स्टाइल अच्छी हो जाती है तो टैक्स हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन जाता है।
ऐसा नहीं है कि सरकार जबरन बिना किसी वजह सिर्फ अपना खजाना भरने के लिए हमसे टैक्स लेती है। हमारे द्वारा दिया गया टैक्स हमारे ही जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए खर्च किया जाता है।
दुनिया का हर देश अपने-अपने तरीके से जनता से टैक्स लेता है। कुछ टैक्स और उन्हें लेने की प्रक्रिया ऐसी होती है, जिसके कारण बहुत हंगामा मचता है, वहीं कुछ ऐसे टैक्स या टैक्स ब्रेक भी हैं जो अपने आप में बहुत ही अजीबो-गरीब हैं।
दुनिया में कहीं सेक्स करने पर टैक्स लगता है तो कहीं बच्चों के नाम टैक्स ऑफिसर तय करते हैं। कहीं घूस देने पर आपको टैक्स में छूट भी मिलती है, तो कहीं पोर्नोग्राफी के लिए टैक्स दीजिये और आराम से वीडियो शूट कीजिए। ऐसी भी जगहे हैं, जहां सिगरेट नहीं पीने पर टैक्स लगता है और सेक्स ट्वॉयज खरीदने पर टैक्स में छूट मिलती है।
इतिहास पर नजर डालें तो ऐसा भी समय था, पेशाब करने से लेकर पानी पीने, दाढ़ी रखने, हैट पहनने पर टैक्स देना होता था। और तो और, मधुमक्खी के छत्ते पर भी टैक्स लगाया गया था।
आगे की स्लाइड में हम आपको दुनिया के ऐसे ही 20 अजीबो-गरीब टैक्स और टैक्स ब्रेक के बारे में बता रहे हैं।