विज्ञापन
 
Home >> Personal Finances >> Insurance >> Notifications More, Would Reduce Motor Premiums

सूचनाएं अधिक, तो मोटर प्रीमियम होगा कम

महेंद्र सिंह नई दिल्ली | Jan 05, 2013, 00:32AM IST
 
 


ज्यादा सूचनाएं देकर ग्राहक पा सकते हैं मोटर बीमा प्रीमियम में डिस्काउंट

कितना डिस्काउंट - इस तरह के प्रीमियम में 5-7% तक डिस्काउंट की पेशकश कर रही हैं बीमा कंपनियां

रियायत किस पर - ग्राहक द्वारा अपनी उम्र, जेंडर, ड्राइविंग अनुभव, पेशे व वेतन के बारे में जानकारी कंपनी से साझा जाने पर

यह कैसे संभव - मोटर बीमा में प्रीमियम को जोखिम के अनुरूप तय करने के लिए नए मानकों पर किया जा रहा है विचार

यह कवायद क्यों - पिछले कुछ वर्षों के दौरान बीमा कंपनियों को मोटर बीमा कारोबार में बड़े पैमाने पर उठाना पड़ा है नुकसान

क्या हैं आसार - 

  • आने वाले समय में महिला ग्राहकों व डॉक्टर, इंजीनियर जैसे प्रोफेशनलों को मोटर बीमा कवर के लिए देना होगा कम प्रीमियम
  • ज्यादा टूर करने वाले पेशे जैसे पत्रकारिता और सेल्स से जुड़े प्रोफेशनलों के लिए प्रीमियम होगा अधिक
  • ड्राइविंग का ज्यादा अनुभव रखने वाले ग्राहकों के लिए प्रीमियम कम रहेगा क्योंकि ऐसे ड्राइवर गाड़ी को सुरक्षित ढंग से चलाते हैं
  • ऐसे परिवारों में जहां कई कारें हैं उनके लिए भी प्रीमियम कम रहेगा। कारण यह है कि कई कारें होने से गाड़ी कम चलेगी


बीमा कंपनियां मोटर बीमा कवर के लिए ग्राहकों को ज्यादा सूचनाएं साझा करने पर प्रीमियम में 5-7% तक डिस्काउंट की पेशकश कर रही हैं। इसके तहत कंपनियां ग्राहक को अपनी उम्र, जेंडर, ड्राइविंग अनुभव, पेशे व वेतन के बारे में जानकारी देने पर प्रीमियम में 5-7% तक छूट की पेशकश कर रही हैं।

इसके लिए जरूरी है कि ग्राहक पॉलिसी के लिए प्रपोजल फॉर्म में इस तरह की जानकारियां साझा करें। साधारण बीमा कंपनियां मोटर बीमा कारोबार में प्रीमियम तय करने के नए मानकों पर विचार कर रही हैं। इसके लिए बीमा कंपनियां ग्राहकों से ज्यादा सूचनाएं जुटाने की कोशिश कर रही हैं।


आने वाले समय में महिला ग्राहकों और डॉक्टर, इंजीनियर जैसे प्रोफेशनलों को मोटर बीमा कवर के लिए कम प्रीमियम देना होगा। वहीं, ज्यादा टूर करने वाले पेशे जैसे पत्रकारिता और सेल्स से जुड़े प्रोफेशनलों के लिए प्रीमियम अधिक होगा।

निजी क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनी भारती अक्सा जनरल इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अमरनाथ अनंतनारायण ने 'बिजनेस भास्कर'को बताया, 'मोटर बीमा में प्रीमियम को जोखिम के अनुरूप तय करने के लिए हम नए मानकों पर विचार कर रहे हैं।

अगर कार मालिक महिला है तो उसके लिए प्रीमियम कम होगा। महिलाओं को बेहतर ग्राहक माना जा रहा है। अगर आप ज्यादा टूर करने वाले पेशे जैसे पत्रकारिता या सेल्स से जुड़े हैं तो आपको ज्यादा प्रीमियम देना होगा। ऐसे पेशे से जुड़े लोग गाड़ी ज्यादा चलाते हैं। ज्यादा गाड़ी चलाने के साथ रिस्क बढ़ता जाता है।'

अनंतनारायण के मुताबिक बीमा कंपनियों ने इस बारे में एक प्रस्ताव बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण को
भेजा है। बीमा कंपनियां ड्राइविंग का ज्यादा अनुभव रखने वाले ग्राहकों के लिए प्रीमियम कम रखेंगी क्योंकि ज्यादा अनुभवी ड्राइवर गाड़ी को सुरक्षित तरीके से चलाता है।

वहीं, ड्राइविंग का कम अनुभव रखने वाले ग्राहकों के लिए प्रीमियम अधिक होगा। साथ ही, ऐसे परिवारों में जहां कई कारें हैं उनके लिए भी प्रीमियम कम रहेगा। परिवार में कई कारें होने से गाड़ी कम चलेगी।

निजी क्षेत्र की ही साधारण बीमा कंपनी बजाज ऑलियांज जनरल इंश्योरेंस के हेड (मोटर बीमा) विजय कुमार का कहना है कि बीमा प्रीमियम तय करने के नए मानक लागू करने में सबसे बड़ी दिक्कत हमारे पास ग्राहकों के बारे में पर्याप्त सूचनाएं न होना है।

आम तौर पर 70 फीसदी ग्राहक कवर लेते समय प्रपोजल फॉर्म नहीं भरते हैं। ऐसे में हम ग्राहकों को ज्यादा सूचनाएं देने के लिए डिस्काउंट की पेशकश कर रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान बीमा कंपनियों को मोटर बीमा कारोबार में बड़े पैमाने पर नुकसान उठाना पड़ा है।

आपकी राय

 

बीमा कंपनियां मोटर बीमा कवर के लिए ग्राहकों को ज्यादा सूचनाएं साझा करने पर प्रीमियम में 5-7% तक डिस्काउंट की पेशकश कर रही हैं।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment