विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> Abu Dhabi Is Also In Line To Woo Indian Tourists

भारतीय पर्यटकों को लुभाने में अबू धाबी भी कतार में

बिजनेस भास्कर नई दिल्ली | Jan 10, 2013, 00:48AM IST
 
 


भारत में विदेश घूमने वाले पर्यटकों की बढ़ती संख्या और इनके द्वारा विदेशों में खर्च की गई रकम अब दुनियाभर के पर्यटन विभागों को आकर्षित करने लगी है। इन्हें लुभाने के लिए अब अबू धाबी टूरिज्म एंड कल्चर अथॉरिटी ने भारत में भी डेस्टिनेशन रिप्रजेंटेंशन ऑफिस खोला है।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सात अमीरातों में सबसे बड़े और देश की राजधानी आबू धाबी के टूरिज्म एंड कल्चर अथारिटी के इंटरनेशनल प्रोमोशंस मैनेजर मुबारक अल नुएमी ने यहां बताया कि भारत में वह अपने लिए असीम संभावना देख रहे हैं।वैसे भी इस समय भारत की पहचान अच्छी संभावना वाले देश के रूप में हो रही है।

उनका कहना है कि कुछ अलग रोमांच की इच्छा रखने के लिए आबू धाबी बेहतरीन डेस्टिनेशन साबित होगा। यहां से वहां पहुंचना भी आसान है क्योंकि भारत के नौ शहरों से आबूधाबी की सीधी उड़ान है और यात्रा के लिए हवाईजहाज में महज तीन घंटे बिताने पड़ते हैं।

मुबारक अल नुएमी के मुताबिक होटल मेहमानों के लिए भारत यूनाइटेड किंग्डम के बाद दूसरा सबसे बड़ा विदेशी बाजार है। यहां की संभावनाओं को देखते हुए आबूधाबी भारत में इसी साल अपना पहला अंतरराष्ट्रीय रोड शो आयोजित कर रहा है।

पिछले साल जनवरी से नवंबर तक वहां के होटलों और होटल अपार्टमेंटों में भारत के 1,25,180 गेस्ट ठहरे थे जो कि एक साल पहले की इसी अवधि के मुकाबले 30' अधिक है।

आपकी राय

 

भारत में विदेश घूमने वाले पर्यटकों की बढ़ती संख्या और इनके द्वारा विदेशों में खर्च की गई रकम अब दुनियाभर के पर्यटन विभागों को आकर्षित करने लगी है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment