टाटा ग्रुप के साथ इंडिया में एयरलाइंस सर्विस शुरू कर सकता है एयरएशिया
dainikbhaskar.com
| Feb 21, 2013, 12:02PM IST

टाटा संस से बतौर चेयरमैन रतन टाटा के रिटायर होने के बाद समूह के नए मुखिया साइरस मिस्त्री बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। कंपनी अब भारत में अपनी एयरलाइंस सेवाओं की शुरुआत करने की योजना बना रही है। एयरलाइंस कंपनी एयरएशिया ने टाटा ग्रुप के साथ मिलकर भारत में सेवाओं देने की अनुमति मांगी है।
अनुमति में एयरएशिया ने टेलेस्ट्रा ट्रेडप्लस के अरुण भाटिया के साथ टाटा ग्रुप के ज्वाइंट वेंचर में 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड की स्वीकृति मांगी गई है।
दिलचस्प है कि भारत सरकार द्वारा एविएशन सेक्टर में विदेशी निवेश के नियमों को आसान बना दिया गया है। इसके बाद ही टाटा और एयरएशिया के बीच यह डील आगे बढ़ पाई है। सितंबर 2012 में वर्तमान सरकार ने एविएशन सेक्टर में 49 फीसदी एफडीआई को मंजूरी दी थी।









