ऐश्वर्य राय बच्चन की वापसी...
बिजनेस ब्यूरो
| Jan 10, 2013, 00:13AM IST

मुंबई में बुधवार को आगामी 58 वें फिल्मफेयर पुरस्कारों के सिलसिले में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऐश्वर्य राय बच्चन अपने पुराने रंग में दिखीं।
इस बार फिल्मफेयर अवाड्र्स मुंबई में होने वाले हैं और एश्वर्य के लिए यह समारोह इसलिए भी खास है क्योंकि इसकी मेजबानी उनके पति अभिषेक बच्चन करने वाले हैं।
बेटी को जन्म देने के बाद से फिल्मों से दूर एश्वर्य ने हालांकि इस मौके पर बड़े पर्दे पर फिर से लौटने के बारे में पूछे गए सवालों को टाल दिया।
करीब दो साल से फिल्मों से दूर एश के बारे में खबर है कि मणिरत्नम और करण जौहर जैसे बड़े फिल्म निर्माताओं ने उनको फिल्में ऑफर की हैं।








