बाइक की पहली सर्विस कितनी महत्वपूर्ण है?
बाइक के इंजन की लंबी उम्र के लिए ठीक समय पर उसकी पहली सर्विस बेहद जरूरी है। नई बाइक में इंजन सहित अन्य पाट्र्स पर अधिक दबाव पड़ता है।
इसलिए लगभग सभी बाइक निर्माता 500 किलोमीटर के बाद बाइक की पहली सर्विस की सलाह देते हैं।
इस दौरान कंपनी के सर्विस स्टेशन पर डेढ़ से दो दर्जन बिंदुओं पर बाइक की टेस्टिंग और सर्विसिंग की जाती है।
नई बाइक के साथ आउटिंग पर जा सकता हूं?
-बाइक आपकी है, आप कहीं भी जा सकते हैं। लेकिन नई बाइक पर अधिक दबाव न डालें तो बेहतर है।
खासतौर पर ओवर स्पीडिंग और ओवर लोडिंग का खासतौर पर ख्याल रखें।
सबसे जरूरी बात यह है कि लंबी दूरी पर जाने से पहले बाइक की पहली सर्विस ड्यूरेशन का भी ध्यान रखें।
किसी दूसरे शहर जाना हो तो उस शहर में कंपनी के सर्विस स्टेशन की जानकारी भी अवश्य ले लें।