देश में अमीर लोगों पर ज्यादा टैक्स लगाने की बहस के बीच मशहूर उद्योगपति अजीम प्रेमजी ने इस विचार का समर्थन किया है। प्रेम जी का कहना है कि इसमें कुछ गलत नहीं है कि अमीर लोगों पर ज्यादा टैक्स लगाया जाए। अजीम प्रेम जी का पूरा नाम अजीम हाशिम प्रेम जी है।
उन्हें भारत का बिल गेट्स भी कहा जाता है। यह खिताब उन्हें फोर्ब्स मैगजीन ने दिया है। अजीम प्रेमजी व्यक्तिगत जीवन में सादा जीवन और उच्च विचार के सिद्धांत में विश्वास रखते हैं और यही कारण है कि देश की तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टेवयर कंपनी के मालिक होने के बावजूद वह हमेशा ही इकोनॉमी क्लास में सफर करते हैं।