विज्ञापन
 
Home >> Personal Finances >> Investment >> Best To Invest In Land

सबसे अच्छा है जमीन में निवेश

बिजनेस भास्कर | Jan 23, 2013, 02:28AM IST
 
 


जमीन मूल जरूरत है। नई जमीन पैदा नहीं की जा सकती। इसलिए सदियों से जमीन में निवेश करना सबसे अच्छा विकल्प माना गया है। निवेश के लायक जमीन तलाशने के लिए आप निम्नलिखित रणनीति अपना सकते हैं-

[+} आप अपने शहर या उसके आस-पास के ऐसे क्षेत्र को चुनें जिसके इर्द-गिर्द सरकार की कोई नई योजना जैसे नई सड़क, फ्लाइओवर, अंडर पास, रेलवे स्टेशन, मेट्रो, एयरपोर्ट या अन्य कोई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट प्रस्तावित हो। ऐसे क्षेत्र में प्लॉट खरीदा जा सकता है।

जैसे ही कोई नया प्रोजेक्ट आता है दलालों की गतिविधियां तेज हो जाती हैं। ऐसे इलाके को हम रियल एस्टेट माइक्रो मार्केट कहते हैं। अगर आप इस बात का आकलन कर सकते हैं कि भविष्य में उस क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां होंगी तो तय समझिए कि आपका निवेश आपको अच्छा फायदा देगा।

[+] ग्रामीण क्षेत्र में अगर आप ऐसी जमीन ढूंढ पाते हैं जिसके समीप भविष्य में कोई नई सड़क या हाईवे या अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर बनेगा तो आप फायदे में रहेंगे। हाईवे के किनारे ऐसी जमीन, जहां आस-पास में वेयरहाउस, होटल, पेट्रोल पंप आदि की संभावना हो, में निवेश करना अच्छा रहेगा। इसके अलावा अगर सरकार की कोई नई प्लॉट योजना आती है तो आप वहां भी निवेश कर सकते हैं।

[+]  प्रत्येक शहर के कुछ इलाके ऐसे होते हैं जहां जमीन की कीमतें काफी अधिक होती हैं। अगर आप निवेश कर सकते हैं तो ऐसी जमीन में निवेश का लाभ उठा सकते हैं। ऐसे क्षेत्र की प्रॉपर्टी की कीमतों में बढ़ोतरी अधिक होती है। जमीन में निवेश के लिए बैंक आसानी से उधार नहीं देते हैं, इसलिए ऐसे निवेश के लिए पैसे होने चाहिए।

आपकी राय

 

जमीन मूल जरूरत है। नई जमीन पैदा नहीं की जा सकती। इसलिए सदियों से जमीन में निवेश करना सबसे अच्छा विकल्प माना गया है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment