विज्ञापन
 
Home >> Bazaar >> Share >> Bharti Airtel's Bond Sales

भारती एयरटेल की बांड बिक्री कवायद में तेजी

एजेंसियां नई दिल्ली | Feb 23, 2013, 03:20AM IST
 
 


योजना
अंतरराष्ट्रीय बाजार से एक अरब डॉलर जुटाने की योजना
अगले सप्ताह सोमवार को ग्लोबल निवेशकों से मुलाकात
बीएसई पर पांच फीसदी के करीब चढ़ गया कंपनी का शेयर

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल बैंचमार्क बांड जारी कर अंतरराष्ट्रीय बाजार से एक अरब डॉलर की राशि जुटाने के लिए कवायद तेज करने जा रही है। इसके तहत, भारती एयरटेल के अधिकारी अगले सप्ताह ग्लोबल निवेशकों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। इस खबर के असर से घरेलू बाजारों में भारती एयरटेल के शेयरों में भी तकरीबन पांच फीसदी का उछाल दर्ज किया गया।

सूत्रों ने बताया कि बांड बिक्री के जरिए एक अरब डॉलर की राशि जुटाने की कवायद के तहत भारती एयरटेल के अधिकारी अगले सप्ताह संभवत: सोमवार को ग्लोबल निवेशकों के साथ मुलाकात करेंगे। भारती एंटरप्राइजेज के ग्रुप चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर सर्वजीत ढिल्लों ने 1 फरवरी को कहा था कि कंपनी डॉलर बांड के जरिए एक अरब डॉलर की राशि जुटाने की योजना पर काम कर रही है।

यह बांड एशिया, यूरोप व अमेरिकी निवेशकों को जारी किए जाएंगे। इन निवेशकों के साथ बैठकें आयोजित करने की जिम्मेदारी स्टैंडर्ड चार्टर्ड, बार्कलेज, सिटीबैंक व ड्यूश बैंक समेत सात वित्तीय संस्थानों को दी गई है। निवेशकों के साथ यह बैठकें भारती एयरटेल की शाखा भारती एयरटेल इंटरनेशनल (नीदरलैंड्स) की तरफ से आयोजित की जा रही हैं।

भारती एयरटेल ने इससे पहले जून, 2011 में भी बांड बिक्री को लेकर निवेशकों के साथ बैठकें की थीं। लेकिन, उस समय इस कार्यक्रम को आगे नहीं बढ़ाया जा सका था। लेकिन, अब हालात उधारी लेने वाली एशियाई कंपनियों के पक्ष में बन रहे हैं और इसी वजह से कंपनी ने दोबारा यह कवायद शुरू की है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जनवरी, 2013 में परपेचुअल बांड जारी कर अंतरराष्ट्रीय बाजार से 80 करोड़ डॉलर की राशि जुटाई है। जानकारों का कहना है कि रिजर्व बैंक द्वारा हाल ही में रेपो रेट में की गई चौथाई फीसदी की कटौती के बावजूद घरेलू बाजार में ब्याज दरें काफी ऊंची हैं। इसके चलते, कई अन्य कंपनियां भी पूंजी जुटाने के लिए जल्द ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतर सकती हैं।

बांबे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर शुक्रवार को भारती एयरटेल के शेयर का भाव 296.65 रुपये पर खुला और गुरुवार की तुलना में 4.64 फीसदी की तेजी दर्ज करते हुए 309.80 रुपये पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय कंपनी का पूंजीकरण 1,17,647 करोड़ रुपये पर दर्ज किया गया।

 

आपकी राय

 

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल बैंचमार्क बांड जारी कर अंतरराष्ट्रीय बाजार से एक अरब डॉलर की राशि जुटाने के लिए कवायद तेज करने जा रही है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment