गुडगांव: जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने अपने स्पोर्ट्स यूटिलिटी वेहिकिल (एसयूवी) का शुरुआती संस्करण एक्स-1 पेश किया। दिल्ली शोरूम में इस वाहन की कीमत 27.9 लाख रुपये होगी।
न्यू एक्स-1 में एलईडी कोरोना हैडलैम्प, न्यू एयर डैम, क्रोम फिनिश हाईयर ट्रिम्स और न्यू बम्पर दिया गया है। साथ ही कंपनी ने इसमें 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर डीजल इंजन लगाया है, जो 184 पीएस की पावर पैदा करता है।
कंपनी की इस नई कार में 8 स्पीड ऑटोमैटिक बॉक्स भी लगा हुआ है। बीएमडब्ल्यू ने अपनी इस कार को 3 डीजल वैरिएंट में पेश किया है। इसमें से एस ड्राइव 20 डी की कीमत 27.9 लाख रुपये, एस ड्राइव 20डी स्पोर्ट लाइन-एस ड्राइव 20डी एक्सलाइन की कीमत 32.5 लाख रुपये है।
बीएमडब्ल्यू इंडिया के अध्यक्ष फिलिप वॉन सार ने कहा कि इस साल हम देश में एक निश्चित वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। इसके लिए हमने एसयूवी का शुरुआती मॉडल एक्स-1 पेश किया है, जबकि इसी श्रंखला का अगला वाहन इस साल के अंत तक बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी का नया वाहन तीन विकल्पों में उपलब्ध होगा।
न्यू एक्स-1 में 1995 सीसी का डीजल इंजन लगा हुआ है। वहीं, 184 बीएचपी पावर और 380 एनएम का टॉर्क दिया गया है। इस कार को 0 से 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ने के लिए केवल 7.9 सेंकड ही लगते हैं।
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर जानें आखिर कैसी दिखती है दौलतमंदों की शान मानी जाने वाली यह कार। क्या-क्या हैं इसमें फीचर्स। लुक के मामले में क्या है इस कार का रिकॉर्ड।