विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> Businessman Mukesh Ambani's Organise Party At Antilla For Niece Nayantara Wedding

PIX: देश के 2 सबसे अमीर घरानों में गूंजी शहनाई, सचिन, ऐश और किंग खान बने गवाह

1 of 81 Photos

दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता ने अपनी भांजी नयनतारा की एंगेजमेंट की खुशी में 5 जनवरी को मुंबई में अपने घर एंटीलिया में एक भव्य पार्टी का आयोजन किया। दुनिया के सबसे महंगे घर में रात 8.30 बजे यह पार्टी शुरू हुई जो देर रात करीब 2.15 बजे तक चली। पार्टी में कारोबार, बॉलीवुड और राजनीति से जुड़े एक से बढ़कर नामी दिग्गज शामिल हुए।

नयनतारा के मामा और मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी भी परिवार सहित मौजूद थे। इससे पहले दोनों भाई अपने पिता धीरूभाई अंबानी के 80वें जन्मदिन के मौके पर अपने पुश्तैनी गांव में एक साथ देखे गए थे। धीरूभाई अंबानी की मौत के बाद यह पहला मौका होगा जब अंबानी परिवार में कोई शादी होने जा रही है।

दिलचस्प है कि अंबानी और बिरला परिवार की गिनती भारत के नामी रईस खानदानों में होती है। अपनी दौलत, शोहरत और नाम के दम पर इन्होंने दुनिया में अपनी एक खास  पहचान बनाई है। इस पहचान के बीच अब इन दोनों परिवार के नाम एक और नई पहचान जुड़ने जा रही है।

मुकेश अंबानी की बहन नीना कोठारी की लड़की नयनतारा की शादी के. के. बिरला के पोते शमित भरतिया से चेन्नई में होने जा रही है। नयनतारा मुकेश और अनिल की भांजी है। नयनतारा के पापा श्याम कोठारी चेन्नई के नामी बिजनेसमैन हैं। वहीं, शमित नामी कारोबारी श्याम भरतिया और शोभना भरतिया के बेटे हैं।

करीब 6 घंटे चली इस पार्टी में अंबानी बंधुओं ने मिलकर मेहमानों का स्वागत किया। पार्टी में मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन, बहन नीना कोठारी और भांजी नयनतारा भी मौजूद रहे। नीता और कोकिलाबेन पार्टी में मौजूद गायिका लतामंगेशकर को उनकी कार तक छोड़ने भी आईं। इतना ही नहीं, पार्टी में शाहरुख खान ने करीब आधे घंटे का स्टेज परफॉर्मेस भी दिया।

 

 

नीता अंबानी द्वारा दी गई इस पार्टी में कई वीवीआईपी लोगों सहित सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। जहां मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर अपनी पत्नी अंजलि के साथ मौजूद थे, वहीं लिएंडर पेस, अबु जानी, हार्ट सर्जन डॉ. पंड्या, आदि गोदरेज, आनन्द महिंद्रा, सुभाष चंद्रा, पुनित गोयनका, यश बिरला और अवंतिका बिरला ने भी पार्टी की शान बढ़ाई। राजनीतिक गलियारे से राजीव शुक्ला, उनकी पत्नी अनुराधा प्रसाद सहित कई नेता मौजूद रहे। 
 
बॉलीवुड की ओर से भी अंबानी के घर एंटीलिया में कई दिग्गज दिखे। इनमें अभिषेक-ऐश्वर्या बच्चन, श्रीदेवी-बोनी कपूर, लता मंगेशकर, विधु विनोद चोपड़ा, रॉनी, सुभाष घई, विनोद खन्ना-कविता, प्रियंका चोपड़ा, पूनम सिन्हा, राजू हिरानी, ऋषि कपूर-नीतू, अनुपम खेर, करन जौहर, किरण राव, सोनम-रिया कपूर, अनिल कपूर-सुनीता, सुनील-माना शेट्टी, अनुश्का शर्मा, अजरुन कपूर, मधुर भंडारकर, रितेश देशमुख, जेनेलिया, रमेश सिप्पी-किरण जुनेजा और ए आर रहमान जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। 


आगे की स्लाइड पर क्लिक कर देखें अंबानी की इस पार्टी की तस्वीरें।

 


आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment