विज्ञापन
 
Home >> Auto-Gadget >> Auto >> New Arrival >> By The End Of The Year Will Be Expensive Bike From Polaris

साल के अंत तक आएगी पोलारिस की महंगी बाइक

बिजनेस ब्यूरो | Feb 16, 2013, 01:14AM IST
 
 


निगाहें
रक्षा, पुलिस व पैरा-मिलिट्री फोर्स जैसे क्षेत्र हैं कंपनी की नजर में
भारतीय बाजार के लिए अभी तक इस वाहन के दाम का फैसला नहीं
अमेरिका व अन्य बाजारों में इसे 26 लाख रुपये में बेचा जा रहा है

अमेरिका स्थित पोलारिस इंडस्ट्रीज ने कहा है कि वह विक्ट्री नाम की अपनी महंगी मोटरसाइकिल इस वर्ष के अंत तक भारतीय बाजार में लांच करेगी। पोलारिस इंडिस के एमडी व कंट्री हैड पंकज दुबे ने कहा कि हमने विक्ट्री को इस वर्ष के अंत तक भारतीय बाजार में लाने का फैसला किया है।

हालांकि उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।उन्होंने इसके दाम के बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया और कहा कि इसके दाम के बारे में अभी कुछ भी फैसला करना बेहद जल्दबाजी होगी।

एक ऑफ-रोड एडवेंचर ट्रैक लांच के मौके पर दुबे ने कहा कि अमेरिका व अन्य बाजारों में यह वाहन 26 लाख रुपये में बेचा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ऑफ-रोड वाहनों में पोलारिस ने हर प्रकार की भौगोलिक परिस्थितियों के लिए बाइक लांच किए हैं।इनका उपयोग रक्षा, पुलिस व पैरा-मिलिट्री फोर्सेज कर रही हैं। इन वाहनों का उपयोग रेतीली भूमि, खनन क्षेत्रों, घने जंगलों और रुखड़ी सतहों पर किया जा रहा है।

दुबे ने कहा कि कंपनी का मिलिट्री रेसर वाहन पुलिस व पैरा-मिलिट्री फोर्सेज के लिए मुफीद होगा। यह एक मल्टी-यूटिलिटी व्हीकल है, जिसमें इंफ्रारेड लाइट और 360 डिग्री की फायरिंग व्यवस्था भी है।

उन्होंने कहा कि कई विभागों के साथ कंपनी बातचीत कर रही है और भारत से कंपनी को इस वाहन की बेहतर मांग देखने को मिलेगी। उनका कहना था कि वर्ष 2017-18 तक कंपनी 500 करोड़ रुपये का व्यवसाय करने का लक्ष्य रख रही है।

आपकी राय

 

अमेरिका स्थित पोलारिस इंडस्ट्रीज ने कहा है कि वह विक्ट्री नाम की अपनी महंगी मोटरसाइकिल इस वर्ष के अंत तक भारतीय बाजार में लांच करेगी।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment