भारत में डीजल की कीमतें 45 पैसे बढ़ने के बाद महंगाई की आग और तेज हो गई है। इस इजाफे से आम आदमी की जेब और कट गई है। ये इजाफा सिर्फ 45 पैसे का नहीं है बल्कि, इसमें स्टेट लेवल का टैक्स भी अलग से जोड़ा गया है। देश में अलग-अलग राज्यों की सरकारों द्वारा इस पर टैक्स लगाया जाता है। यह टैक्स राज्य की नीतियों के अनुसार कहीं ज्यादा है तो कहीं कम। अलग-अलग राज्य सरकारों द्वारा लोकल टैक्स लगाए जाने के बाद कीमतें और भी ज्यादा हो जाती है।
दिलचस्प है कि देश में अलग-अलग राज्यों में इस इजाफे और टैक्स के बीच विभिन्न शहरों में डीजल की कीमतों में वैरिएशन है। कहीं डीजल की कीमत कम है तो कहीं ज्यादा। इन सबके बीच क्या आपको पता है कि भारत में सबसे महंगा और सस्ता डीजल किस शहर में मिलता है। अगर नहीं पता तो जनाब चलिए हम आपको बता देते हैं।
भारत में जहां बढ़ोत्तरी के बाद पोर्टब्लेयर में सबसे सस्ता डीजल मिलता है। पोर्टब्लेयर में 1 लीटर डीजल की कीमत 3 लीटर बिसलेरी पानी की कीमत यानी करीब 46 रुपये के बराबर है। यहां पर 45.69 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर डीजल मिलता है। वहीं, दुनिया में सबसे सस्ता डीजल वेनेजुएला में मिलता है। वेनेजुएला में 1 लीटर डीजल की कीमत 1 रुपये से भी कम है। यहां लोगों को हर लीटर डीजल के लिए 0.62 पैसे चुकाने होते हैं।
पेश है देश में सबसे सस्ता और महंगा डीजल बेचने वाले अलग-अलग शहरों पर एक फोटो फीचर। इसमें देश के अलग-अलग शहरों में डीजल की क्या कीमत है, इस पर फोकस किया गया है।