एक से बढ़कर एक कई शानदार कारों को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर चुकी शेवरले ने अपनी सेडान कार सेल का न्यू वर्जन लॉन्च किया। पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में पेश हुई इस कार में 4 ट्रिम लेवल दिए गए हैं। इनमें बेस, एलएस, एलएस एबीएस और एलटी एबीएस शामिल है। हालांकि, कंपनी के मुताबिक इनमें एबीएस टॉप वेरिएंट है।
न्यू सेल सेडान में हैचबैक कार की तरह एंपल स्पेस और 370 लीटर क्षमता वाला बूट दिया गया है। कंपनी ने इस कार के पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर और डीजल वर्जन में 1.3 लीटर वैरिएंट का इंजन दिया गया है।
पेट्रोल वर्जन में जहां न्यू सेल में 86पीएस की अधिकतम पावर और 113 एनएम की टॉर्क क्षमता दी गई है। वहीं, न्यू सेल डीजल में 78 पीएस की अधिकतम पावर और 205 एनएम टॉर्क क्षमता है।
कंपनी की इस कार के पेट्रोल वर्जन का एक्स शोरूम बेस प्राइज 4.99 लाख रुपये है। वहीं, डीजल में इसके लिए कम से कम 6.29 लाख रुपये चुकाने होंगे।
एवरेज के मामले में एआएआई का दावा है कि पेट्रोल वर्जन में यह कार 1 लीटर में 18.2 किलोमीटर का माइलेज देगी। वहीं, डीजल वर्जन में यह आंकड़ा 22.1 किलोमीटर है।