चीनी का उत्पादन बढ़कर 165 लाख टन
बिजनेस ब्यूरो
| Feb 16, 2013, 03:46AM IST
पिछले अक्टूबर से शुरू मौजूदा मार्केटिंग सीजन 2012-13 के दौरान 15 फरवरी तक चीनी का उत्पादन 2.42 फीसदी बढ़कर 165.4 लाख टन हो गया।
नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज (एनएफसीएसएफ) के अनुसार पिछले साल समान अवधि में 161.5 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। फेडरेशन के बयान के अनुसार महाराष्ट्र में चीनी का उत्पादन 56.1 लाख टन से बढ़कर 57 लाख टन हो गया है।
हालांकि उत्तर प्रदेश में कुल उत्पादन 1.9 फीसदी गिरकर 44.3 लाख टन रह गया। पिछले साल समान अवधि में इस राज्य में 45.2 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। कर्नाटक में चीनी का उत्पादन 25.5 लाख टन से बढ़कर 28 लाख टन हो गया।










