सोने-चांदी में और गिरावट
नई दिल्ली - अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम घटने से शुक्रवार को घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
दिल्ली सराफा बाजार में सोने की कीमतों में 190 रुपये की गिरावट आकर भाव 31,100 रुपये प्रति दस ग्राम रह गए। चांदी की कीमतों में इस दौरान 500 रुपये का मंदा आकर भाव 58,900 रुपये प्रति किलो रह गए।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशकों की मुनाफावसूली से शुक्रवार को सोने की कीमतों में एक डॉलर की गिरावट आकर भाव 1,666 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते देखे गए। 24 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,667 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।
चांदी का भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को 31.62 डॉलर प्रति औंस से घटकर 31.52 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते देखा गया।