कमोडिटी टिप्स डेली पोजीशनल कॉल्स

कमोडिटी : सोया तेल
एक्सचेंज : एनसीडीईएक्स
कांट्रेक्ट : फरवरी
मूल्य : ६९६-६९८
टारगेट : ७०२-७०५
स्टॉप लॉस : ६९३
घरेलू वायदा कारोबार में गुरुवार को सोया तेल की वायदा कीमतों में उछाल के संकेत हैं। तापमान कम होने के कारण अन्य खाद्य तेलों की आपूर्ति घटने से सोया तेल की मांग में उछाल आने की संभावना है। इससे कीमतों में तेजी को समर्थन मिल सकता है। पिछले साल की तुलना में सोयाबीन की आवक भी सीमित होने के कारण तेल की कीमतों में उछाल को बल मिल सकता है।
कमोडिटी : मेंथा तेल
एक्सचेंज : एमसीएक्स
कांट्रेक्ट : जनवरी
मूल्य : 1,4१५-1,42०
टारगेट : 1,३७०
स्टॉप लॉस : 1,43५
ऊंचे भावों पर ताजा बिकवाली के कारण मेंथा तेल की कीमतों में गिरावट को बल मिल सकता है। गुटखा और पान मसाला पर प्रतिबंध के कारण भी बाजार में दबाव की स्थिति रह सकती है। किसानों के पास भारी मात्रा में स्टॉक होने की वजह से अल्पावधि में मेंथा तेल के भाव में नरमी रह सकती है। उत्तर प्रदेश में मेंथा तेल के 100-200 ड्रम (180 किलो प्रति ड्रम) की आवक हो रही है। - अरविंद प्रसाद विश्लेषक कर्वी कॉमट्रेड
डिसक्लेमर : - यह राय कमोडिटी ब्रोकिंग हाउसों के विशेषज्ञों की है। निवेशक कोई विाीय फैसला लेने से पहले अपने स्तर पर सभी तथ्यों का बारीकी से अध्ययन कर लें।










