कमोडिटी टिप्स डेली पोजीशनल कॉल्स
बिजनेस ब्यूरो
| Feb 09, 2013, 01:12AM IST

कमोडिटी : मेंथा तेल
एकसचेंज : एमसीएक्स
कांट्रेकट : फरवरी
मूल्य : 1,358
टारगेट : 1,390
स्टॉप लॉस : 1,348
निचले मूल्य स्तर पर खरीद जारी रहने से मेंथा तेल वायदा में तेजी का रुख रहने की संभावना है। प्रतिकूल मौसम के अलावा सट्टेबाजी के चलते मजबूती बनी रहेगी। हालांकि दीर्घकालिक तौर पर मूल्य में गिरावट आएगी क्योंकि रकबा बढऩे से उत्पादन ज्यादा रहने का अनुमान है।
कमोडिटी चना
एक्सचेंज एनसीडीईएक्स
कांट्रेक्ट अप्रैल
मूल्य 4,310
टारगेट 3,445
स्टॉप लॉस 3,390
मूल्य में भारी गिरावट आने के कारण चना वायदा में रिकवरी आने की संभावना है। उत्तर भारत में भारी बारिश होने के साथ तूफान आने के कारण फसल को नुकसान पहुंचने का अंदेशा है। हालांकि रकबा बढऩे के कारण बेहतर उत्पादन की संभावना से तेजी सीमित रहेगी।








