आर्थिक विकास की चिंता में क्रूड ऑयल फिसला
बिजनेस ब्यूरो | Feb 20, 2013, 01:39AM IST

यूरोप की आर्थिक विकास दर धीमी रहने की आशंका और ईरान के साथ तनाव घटने से सप्लाई को लेकर चिंता कम होने से क्रूड ऑयल में गिरावट दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड के दाम मंगलवार को लगातार तीसरे दिन घटते हुए 117 डॉलर प्रति डॉलर के करीब आ गए।
चालू वर्ष पहले छह हफ्तों में तेल के दाम मजबूत रहे और एक सप्ताह पहले उच्च स्तर को छू गए। लेकिन निवेशकों को ग्लोबल आर्थिक विकास दर लेकर चिंता होने से मूल्यों पर दबाव बन गया। फ्रांस के आर्थिक विकास दर में गिरावट की भविष्यवाणी और इटली में चुनाव के चलते यूरो जोन में अनिश्चितता के कारण मंगलवार को गिरावट रही।
लंदन में ब्रेंट क्रूड ऑयल 5 सेंट की गिरावट के साथ 117.33 डॉलर प्रति डॉलर रह गया। अमेरिका के नायमैक्स में डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 41 सेंट की गिरावट के साथ 95.45 डॉलर प्रति बैरल रह गया।








