भारत सरकार ने गुरूवार को राहत देते हुए घरेलू गैस के सिलेंडर्स की संख्या 6 से बढ़ाकर 9 कर दी है। सबसे बड़ी बात बढ़े हुए 3 सिलेंडर्स पर कोई अतिरिक्त भार भी नहीं डाला गया है। सरकार ने एक तरफ तो राहत दी लेकिन दूसरी तरफ यह भी खबर आ रही है कि डीजल के दाम बढ़ सकते हैं। आशंका लगाई जा रही है कि आने वाले दिनों में डीजल की कीमत में 9 रुपए तक का इजाफा हो सकता है।
लेकिन इन सबके बीच क्या आपको पता है कि सबसे सस्ता डीजल कहां मिलता है। दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां डीजल पानी से भी सस्ता मिलता है। दुनिया में सबसे सस्ता डीजल इसी देश में मिलता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कौन सा देश है, तो जनाब वो जगह वेनेजुएला है।
वेनेजुएला में 1 लीटर डीजल की कीमत 1 रुपये से भी कम है। यहां लोगों को हर लीटर डीजल के लिए 0.62 पैसे चुकाने होते हैं। यहां की 90 फीसदी से ज्यादा की अर्थव्यवस्था केवल तेल पर ही टिकी हुई है। इस देश में डीजल नदियों में पानी की तरह हर जगह बहता है। हालांकि, यहां के लोगों को पानी के लिए डीजल से भी ज्यादा कीमत चुकानी होती है।
भारत में पेट्रोल की कीमत पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अमेरिका से ज्यादा है, लेकिन डीजल की कीमत अन्य दक्षिण एशियाई एवं पश्चिमी देशों की तुलना में सस्ती है। दुनिया के चुनिंदा देशों में कहां कितनी कीमत पर मिलता है डीजल, पेश है इस पर एक फोटो फीचर...
PICS: भारत के वो टॉप शहर जहां अब भी मिलता है सबसे सस्ता डीजल
SPECIAL: डीजल के दाम बढ़ने से आम आदमी पर होंगे ये 5 बड़े असर