विज्ञापन
 
Home >> Commodity >> Bullion >> Despite The Downturn In The International Market Continues To Increase In Gold And Silver

अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी के बावजूद सोने व चांदी में बढ़त जारी

बिजनेस ब्यूरो | Feb 09, 2013, 00:44AM IST
 
 


नई दिल्ली - अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी के बावजूद घरेलू बाजार में शुक्रवार को भी कीमती धातुओं में बढ़त जारी रही। दिल्ली सराफा बाजार में सोने की कीमतों में शुक्रवार को 50 रुपये की तेजी आकर भाव 31,050 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए।

चांदी की कीमतों में इस दौरान 200 रुपये की तेजी आकर भाव 58,600 रुपये प्रति किलो हो गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशकों की बिकवाली से शुक्रवार को सोने की कीमतों में 2 डॉलर की नरमी आकर भाव 1,669 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते देखे गए।

सात जनवरी को विदेशी बाजार में सोने का भाव 1,671 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। चांदी का भाव विदेशी बाजार में इस दौरान 31.46 डॉलर प्रति औंस से नरम होकर 31.43 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते देखा गया। (ब्यूरो/एजेंसी)

आपकी राय

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी के बावजूद घरेलू बाजार में शुक्रवार को भी कीमती धातुओं में बढ़त जारी रही।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment