विदेशी गिरावट के बावजूद सोना तेज
बिजनेस भास्कर नई दिल्ली
| Feb 08, 2013, 02:21AM IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम घटने के बावजूद गुरुवार को घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। दिल्ली सराफा बाजार में सोने की कीमतों में 150 रुपये की तेजी आकर भाव 31,000 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए। चांदी की कीमतों में इस दौरान 400 रुपये की तेजी आकर भाव 58,800 रुपये प्रति किलो हो गए।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशकों की मुनाफावसूली से गुरुवार को सोने की कीमतों में 2 डॉलर की गिरावट आकर भाव 1,675 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते देखे गए।
छह जनवरी को विदेशी बाजार में सोने का भाव 1,677 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। चांदी का भाव भी गुरुवार को विदेशी बाजार में 31.85 डॉलर प्रति औंस से घटकर 31.76 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते देखा गया।










