विज्ञापन
 
Home >> Bazaar >> Khabre Baazar ki >> Dr Reddy's Acquisition Oktopls Close

ऑक्टोप्लस के अधिग्रहण के करीब डॉ. रेड्डीज

बिजनेस ब्यूरो | Feb 13, 2013, 00:29AM IST
 
 


उपलब्धि
92.7% शेयर आ चुके हैं अब तक कंपनी के पक्ष में
92.5% की सीमा तय थी कंपनी के अधिग्रहण के लिए
193 करोड़ का ऑफर दिया हुआ है डॉ. रेड्डीज ने

घरेलू फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज नीदरलैंड्स स्थित स्पेशियलिटी फार्मास्युटिकल्स कंपनी ऑक्टोप्लस के अधिग्रहण के और करीब पहुंच गई है।

अधिग्रहण की इस प्रक्रिया के तहत अभी तक डॉ. रेड्डीज लैब के पक्ष में ऑक्टोप्लस के 93 फीसदी के करीब शेयर आ चुके हैं। डॉ. रेड्डीज ने ऑक्टोप्लस के अधिग्रहण के लिए 2.74 करोड़ यूरो यानी तकरीबन 193 करोड़ रुपये का ऑफर दिया हुआ है।

मंगलवार को यहां जारी एक बयान में डॉ. रेड्डीज लैब ने कहा कि ऑक्टोप्लस के लिए इसका ऑफर 8 फरवरी, 2013 को बंद हो गया। इस ऑफर के बंद होने तक कंपनी को ऑक्टोप्लस के 3,72,33,244 शेयरों के लिए टेंडर मिले हैं, जो कि कंपनी की 70.7 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर बैठते हैं।

इन शेयरों की वैल्यू 1,93,61,286.88 यूरो बैठती है। इसके अलावा, ऑक्टोप्लस के 1,15,75,394 शेयर पहले से ही डॉ. रेड्डीज के पास हैं। इन्हें मिलाकर अब तक डॉ. रेड्डीज के पक्ष में ऑक्टोप्लस की 92.7 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर शेयर आ चुके हैं।

डॉ. रेड्डीज लैब ने कहा है कि यह शेयर ऑक्टोप्लस के अधिग्रहण को स्वीकार करने की 92.5 फीसदी की सीमा से ज्यादा हो चुके हैं। डॉ. रेड्डीज लैब ने उन शेयरधारकों के लिए, जिन्होंने ऑफर के दौरान शेयर टेंडर नहीं किए थे, 13 से 26 फरवरी तक शेयर ऑफर करने की घोषणा की है।

डॉ. रेड्डीज लैब ने ऑक्टोप्लस के अधिग्रहण की घोषणा 22 अक्टूबर, 2012 को की थी। इस आशय के करार के तहत कंपनी ने ऑक्टोप्लस के सभी शेष शेयर 0.52 यूरो के ऑफर भाव पर खरीदने का प्रस्ताव किया था। डॉ. रेड्डीज लैब के वाइस चेयरमैन एवं चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर जी. वी. प्रसाद ने कहा था

कि यह सौदा चालू वित्त वर्ष के आखिर तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। मंगलवार को बांबे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर डॉ. रेड्डीज लैब के शेयर का भाव 0.72 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1,913.75 रुपये पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय कंपनी का पूंजीकरण 32,488 करोड़ रुपये पर दर्ज किया गया।

आपकी राय

 

घरेलू फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज नीदरलैंड्स स्थित स्पेशियलिटी फार्मास्युटिकल्स कंपनी ऑक्टोप्लस के अधिग्रहण के और करीब पहुंच गई है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment