विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> Duster-Declair-Car-Of-The-Year-By-Autocar-India

कम कीमत में मर्सडीज जैसे फीचर्स वाली सस्ती कार डस्टर की PICS

1 of 28 Photos
फ्रांस की ऑटो निर्माता कंपनी रेनों की डस्टर को 2012 के लिए कार ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया है। डस्टर ने यहां तीन व्यूअर च्वाइस कार ऑफ द ईयर समेत तीन पुरस्कार जीते। इसके अलावा एसयूवी ऑफ द ईयर व ओवरऑल कार ऑफ द ईयर का पुरस्कार भी डस्टर ने जीता। 
 
मीडियम साइज की इस स्पोर्ट्स कार में 1600 सीसी का इंजन लगा हुआ है। दिल्ली में लॉन्च हुई इस गाड़ी की एक्स शोरुम कीमत 7.19 लाख रुपये से लेकर 11.29 लाख रुपये है। रफ्तार के मामले में भी डस्टर काफी दमदार नजर आती है। बेहतर पिकअप के साथ यह गाड़ी केवल 11.8 सेकेंड में ही 100 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड पर पहुंच जाती है।
 
रेनो डस्टर कुल 8 वेरिएंट में बिक्री के लिए मौजूद है। वहीं, कंपनी ने इसमें 3 इंजन का विकल्प भी ग्राहकों को दिया है। पेट्रोल वेरिएंट में 102 बीएचपी पावर के साथ 1.6 लीटर का इंजन है। इसके अलावा डीजल वेरिएंट की डस्टर में 1.5 लीटर इंजन है। साथ ही इसमें 84 बीएचपी और 108 बीएचपी पॉवर की क्षमता दी गई है।
 
डस्टर को लेकर रेनो का दावा है कि ये एसयूवी भारतीय सड़कों पर 17-19 किलोमीटर प्रति लीटर का एवरेज देगी। माइलेज को बेहतर करने के लिए कंपनी ने इसमें 85 बीएचपी और 110 बीएचपी के इंजन वैरिएंट दिये हैं।
 
पेट्रोल और डीजल दोनों संस्करण में पेश की गई इस कार से कंपनी को काफी उम्मीदे हैं। पेट्रोल वर्जन में इस गाड़ी की कीमत 1600 सीसी इंजन के साथ 7.19 लाख रुपये से लेकर 8.19 लाख रुपये के बीच है। वहीं, डीजल संस्करण में 1500 सीसी के साथ रेनो की डस्टर 7.99 लाख रुपये से 11.29 लाख रुपये में है।
 
इंटीरियर के मामले में काफी हद तक लोगान के फीचर वाली डस्टर में काफी आरामदायक सीटें दी गई हैं। पर्याप्त स्पेस और घुमावदार डैशबोर्ड के साथ ये गाड़ी लॉग ड्राइव के लिए बेहतर मानी जा रही है। रेनो की इस एसयूवी में 2 फ्रंट एयरबैग और 3 प्वाइंट सीट बेल्ट है।
 
पेट्रोल संस्करण की इंजन क्षमता 1.6 लीटर होगी, जिसे 7.19-8.19 लाख रुपये की कीमत में उतारा गया है। वहीं 1.5 लीटर इंजन क्षमता वाले डीजल संस्करण की कीमत 7.99-11.29 लाख रुपये रखी गई है।
 
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर देखें आखिर क्यों लोगों ने इस कार को सबसे ज्यादा खरीदा, क्यों मिला डस्टर को अवार्ड। देखिए जबरदस्त फीचर्स वाली कार डस्टर के अंदर की तस्वीरें।

 


आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment