कुछ भुगतानों पर टीडीएस से छूट
बिजनेस ब्यूरो
| Jan 05, 2013, 01:38AM IST
बैंक गारंटी कमीशन, वेयरहाउसिंग सर्विसेज और कैश मैनेजमेंट सर्विस चार्ज भी इनमें शामिल
नई दिल्ली - कारोबारियों को सहूलियत देने के लिए आयकर विभाग ने बैंक गारंटी कमीशन, वेयरहाउसिंग सर्विसेज और कैश मैनेजमेंट सर्विस चार्ज जैसे कुछ भुगतानों पर स्रोत पर टैक्स कटौती (टीडीएस) नहीं करने का निर्णय लिया है।
वित्त मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को यहां जारी एक बयान के मुताबिक बैंक गारंटी कमीशन, कैश मैनेजमेंट सर्विस चार्ज, डीमैट अकाउंट मेंटीनेंस पर लगने वाले डिपॉजिटरी चार्ज, कमोडिटी की वेयरहाउस सर्विसेज पर लगने वाला चार्ज और अंडरराइटिंग सर्विसेज चार्ज पर टीडीएस नहीं काटा जाएगा।
यह फैसला तत्काल लागू हो गया है। इसी के साथ के्रडिट या डेबिट कार्ड कमीशन की पेमेंट पर भी टीडीएस नहीं काटा जाएगा। (प्रेट्र)








