विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> France Want To Invest 100 Crore Dollar In India

भारत में 5500 करोड़ रुपये निवेश करना चाहती हैं फ्रांसीसी कंपनियां: ओलोंद

Agency | Feb 17, 2013, 12:57PM IST
 
 

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलोंद ने कहा कि फ्रांसीसी कंपनियां भारत में एक अरब डॉलर का निवेश करना चाहती हैं, लेकिन भारत को अड़चनें हटाकर बाजार खोलने के लिए आवश्यक कदम उठाने होंगे। मुंबई में उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए ओलोंद ने कहा कि बाजार खोलने में हमेशा ही बाधाएं आती हैं।
 
हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस देश के राजनीतिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं। अपनी दो दिन की भारत यात्रा पूरी करते हुए ओलोंद ने स्वीकार किया कि ये बाधाएं (बाजार में सुधार लाने के) दोनों ही देश में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि मैं यहां राजनीतिक निर्णयों में हस्तक्षेप करने नहीं आया हूं, बल्कि ये निर्णय (बाजार खोलने के) चाहे जो भी हो, आवश्यक हैं।
 
उन्होंने कहा कि हम सभी यह जानते हैं कि भारत का एक महान भविष्य है और हम इसका हिस्सा बनना चाहते हैं। ओलोंद ने कहा कि भारत में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर से बढ़ने की संभावना है लेकिन साथ ही विशाल आकार के मद्देनजर इसके समक्ष जबरदस्त चुनौतियां भी हैं।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment