सोना व चांदी के दाम और गिरे
बिजनेस भास्कर नई दिल्ली
| Feb 21, 2013, 02:32AM IST
अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम घटने से बुधवार को घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली सराफा बाजार में सोने की कीमतों में बुधवार को 200 रुपये की गिरावट आकर भाव 30,200 रुपये प्रति दस ग्राम रह गए।
चांदी की कीमतों में इस दौरान 900 रुपये की गिरावट आकर भाव 55,800 रुपये प्रति किलो रह गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशकों की बिकवाली से बुधवार को सोने की कीमतों में 12 डॉलर की गिरावट आकर भाव 1,592 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते देखे गए। जबकि 19 फरवरी को सोने का भाव विदेशी बाजार में 1,604 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव भी इस दौरान 29.44 डॉलर प्रति औंस से घटकर 29.07 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते देखा गया।








