विदेश में नरमी के संकेत से सोना गिरा
बिजनेस भास्कर नई दिल्ली | Jan 25, 2013, 00:02AM IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम घटने और घरेलू बाजार में ऊंचे भाव में मांग कम होने से गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
दिल्ली सराफा बाजार में सोने की कीमतों में 95 रुपये का मंदा आकर भाव 31,290 रुपये प्रति दस ग्राम रह गए। चांदी की कीमतों में इस दौरान 350 रुपये का मंदा आकर भाव 59,400 रुपये प्रति किलो रह गए।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गुरुवार को सोने की कीमतों में 8 डॉलर की गिरावट आकर भाव 1,676 डॉलर प्रति औंस रह गए। 24 जनवरी को सोने का भाव विदेशी बाजार में 1,684 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।
चांदी का भाव भी गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में 32.23 डॉलर प्रति औंस से घटकर 31.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते देखा गया।








