विज्ञापन
 
Home >> Bazaar >> Khabre Baazar ki >> GSK Healthcare Open Offer

जीएसके कंज्यूमर हेल्थकेयर के ओपन ऑफर को मंजूरी

बिजनेस ब्यूरो | Jan 10, 2013, 01:03AM IST
 
 


हरी झंडी
सेबी ने 4 जनवरी को दी ओपन ऑफर पर अंतिम राय
पिछले साल 11 दिसंबर को जमा किया गया था ड्रॉफ्ट
इसी माह की 17 तारीख को खुलेगा यह ओपन ऑफर
जीएसके करेगी 3,900 के भाव पर शेयरों की खरीद

पूंजी बाजार नियामक सिक्युरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने यूके स्थित ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन (जीएसके) को इसकी भारतीय सब्सिडियरी ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन कंज्यूमर हेल्थकेयर के लिए ओपन ऑफर लाने की अनुमति दे दी है।

इस ओपन ऑफर के तहत जीएसके अपनी सब्सिडियरी की 31.8 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर 1,33,89,410 शेयर 3,900 रुपये के भाव पर खरीदेगी। ओपन ऑफर के पूर्ण रूप से सब्सक्राइब होने की स्थिति में जीएसके को 5,220 करोड़ रुपये का निवेश करना होगा।

ब्रिटेन की दिग्गज दवा कंपनी जीएसके ने पिछले साल नवंबर माह में जीएसके कंज्यूमर हेल्थकेयर में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 75 फीसदी पर ले जाने का प्रस्ताव किया था। इसके बाद, जीएसके ने सेबी के पास इस ओपन ऑफर के लिए 11 दिसंबर को ड्रॉफ्ट ऑफर डॉक्यूमेंट जमा किया था।

सेबी के ताजा अपडेट के मुताबिक, पूंजी बाजार नियामक ने 4 जनवरी, 2013 को ओपन ऑफर के बारे में अपनी अंतिम राय दे दी है। किसी भी कंपनी के लिए ओपन ऑफर लाने से पहले इस बारे में सेबी की अंतिम राय लेनी जरूरी होती है।

जीएसके की तरफ से ओपन ऑफर के बारे में एचएसबीसी ने कहा है कि यह ऑफर 17 जनवरी, 2013 से शुरू होगा और 30 जनवरी, 2013 तक चलेगा। 30 सितंबर, 2013 की स्थिति के मुताबिक, जीएसके कंज्यूमर हेल्थकेयर में जीएसके की हिस्सेदारी 43.2 फीसदी के स्तर पर थी। जबकि, कंपनी में पब्लिक शेयरहोल्डिंग 56.84 फीसदी के स्तर पर थी।

बुधवार को बांबे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन कंज्यूमर हेल्थकेयर के शेयर का भाव 3,857.60 रुपये पर खुला और मंगलवार की तुलना में 0.14 फीसदी की बढ़त दर्ज करते हुए 3,863.80 रुपये पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय कंपनी का पूंजीकरण 16,249 करोड़ रुपये पर दर्ज किया गया।

आपकी राय

 

पूंजी बाजार नियामक सिक्युरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने यूके स्थित ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन ..

 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment