विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> HCL Company Result

सॉफ्टवेयर कंपनी एचसीएल की बढ़ी कमाई, दिसंबर तिमाही में 965 करोड़ का मुनाफा

Agency | Jan 17, 2013, 11:43AM IST
 
 

 
नई दिल्ली : साफ्टवेयर सेवा कंपनी एचसीएल टेक्नालाजीज का शुद्ध लाभ 31 दिसबर 2012 को समाप्त तिमाही में 68.5 प्रतिशत बढ़कर 964.7 करोड़ रुपये हो गया।
 
कंपनी का कहना है कि बुनियादी ढांचा तथा वित्तीय सेवा में वृद्धि के चलते उसके मुनाफे में यह बढोतरी हुई।
 
एचसीएल टेक्नालाजीज के बयान में कहा गया है कि कंपनी का शुद्ध लाभ 2011 की अक्तूबर दिसंबर की तिमाही में 572.7 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का वित्त वर्ष जुलाई- जून तक चलता है।
 
कंपनी ने इसके साथ ही अनंत गुप्ता को अध्यक्ष व सीईओ बनाने की घोषणा की है। वह विनीत नायर की जगह लेंगे जो अब तक अध्यक्ष व सीईओ थे। नायर कंपनी में वायस चेयरमैन बने रहेंगे।
 
आलोच्य तिमाही में कंपनी की आय 19.6 प्रतिशत बढ़कर 6,273.8 करोड़ रुपये रही जो गत वर्ष समान तिमाही में 5,245.2 करोड़ रु थी। इस तिमाही में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 395 घटकर 85,194 रह गई। 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment