एचीसीएल इंफोसिस्टम्स लिमिटेड ने 'एचसीएल मी' के नाम से टैबलेट की नई रेंज बाजार में पेश की है। कंपनी ने इस रेंज के तहत तीन नए टैबलेट पेश किए हैं। इन टैबलेट की कीमत 5,999-11,999 रुपये के बीच है। कंपनी इस रेंज के जरिए मध्यम वर्गीय युवाओं को आकर्षित करेगी।
एचसीएल ने टैबलेट रेंज के लिए क्रिकेटर उन्मुक्त चंद को ब्रांड एंबेस्डर भी नियुक्त किया है। शुरुआती दौर में यह टैबलेट चुनिंदा शहरों मे मिलेंगे जबकि फरवरी 2013 के अंत तक यह देश भर में मुहैया होंगे।