विज्ञापन
 
Home >> Auto-Gadget >> Auto >> News >> Honda Jazz At The Close

होंडा ने बंद की जैज की बुकिंग

बिजनेस ब्यूरो | Feb 23, 2013, 03:40AM IST
 
 


वजह
मार्च २०१३ के बाद मौजूदा जैज के उत्पादन को विराम देगी कंपनी
नई पीढ़ी की जैज वर्ष २०१४ की शुरुआत में लांच किया जाना प्रस्तावित है
इस वर्ष अप्रैल में नई सेडान लांच करने को तैयार कंपनी परखना चाहती है रिस्पांस

जापान की कार निर्माता कंपनी होंडा ने कहा है कि वह मार्च से अपनी जैज मॉडल का उत्पादन और बिक्री अस्थायी तौर पर बंद कर रही है। कंपनी का कहना है कि उसने अगले वर्ष की शुरुआत में इस मॉडल की एक नई पीढ़ी के लांच तक उत्पादन और बिक्री रोक दी है।

कंपनी इस वर्ष अप्रैल में अमेज नाम से एंट्री लेवल की सेडान लांच करने वाली है। कंपनी को इस नई सेडान से काफी बिक्री हासिल होने की उम्मीद है। इसी उम्मीद के तहत कंपनी ने जैज की बुकिंग भी रोक दी है। इस बारे में होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) के एक प्रवक्ता ने कहा कि मार्च २०१३ के बाद मौजूदा जैज के उत्पादन को हम विराम देंगे।

नई पीढ़ी की जैज वर्ष २०१४ में लांच किया जाना प्रस्तावित है। इसे देखते हुए कंपनी ने मौजूदा जैज की बुकिंग को भी बंद कर दिया है। होंडा जैज की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत इस वक्त ५.९९-६.५६ लाख रुपये है। एचसीआईएल ने जैज को वर्ष २००९ में भारतीय बाजार में उतारा था। उस वक्त इसे ७ लाख रुपये से ज्यादा दाम में उतारा गया था।

ग्राहकों की तरफ से ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं आते देख वर्ष २०११ में कंपनी ने इसका दाम १.६ लाख रुपये तक घटा दिया था। उसके बाद धीरे-धीरे इसकी बिक्री ने रफ्तार पकड़ी और इसके लिए वेटिंग पीरियड तीन महीनों तक पहुंच गया। कंपनी ने अब तक २२,९८५ यूनिट जैज की बिक्री की है।

आपकी राय

 

जापान की कार निर्माता कंपनी होंडा ने कहा है कि वह मार्च से अपनी जैज मॉडल का उत्पादन और बिक्री अस्थायी तौर पर बंद कर रही है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment