विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> Income Tax E Filing

21 रुपये के रीचार्ज पर फ्री रोमिंग, ट्रांजैक्‍शन एसएमएस के बदले पैसे लेंगे बैंक

1 of 7 Photos
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी एयरटेल ने मुफ्त रोमिंग सर्विस की शुरूआत कर दी है। वहीं, बैंक अपने कस्‍टमर्स को भेजे जाने वाले मैसेज के एवज में चार्ज वसूलने की तैयारी कर रहे हैं। अब तक यह सेवा फ्री थी लेकिन अब किसी तरह के ट्रांजैक्‍शन होने पर एसएमएस की सर्विस के लिए 15 रुपये प्रति तीन महीने के हिसाब से लिए जाएंगे।
 
एयरटेल ने फिलहाल मुफ्त रोमिंग सर्विस को 5 राज्यों में ही चालू किया है। यह राज्य बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल (कोलकात्ता को छोड़कर) हैं। 
 
कंपनी की रोमिंग फ्री सर्विस का फायदा उठाने के लिए मोबाइल यूजर्स को 21 रुपये का रिचार्ज करना होगा। इसके बाद यूजर्स इन 5 राज्यों में 30 दिन तक रोमिंग फ्री इनकमिंग का फायदा उठा सकेंगे। 
 
रोमिंग के दौरान एयरटेल दिल्ली में अपने ग्राहकों से इनकमिंग और लोकल आउटगोइंग पर 1 रुपये प्रति मिनट लेती है। वहीं, एसटीडी कॉल के लिए 1.5 पैसे प्रति सेकंड लिया जाता है। 
 
दिलचस्प है कि सरकार ने पहले मार्च 2013 से देश भर में रोमिंग फ्री किये जाने की बात कही थी। मोबाइल कंपनियों द्वारा तैयारियां पूरी न हो पाने के चलते हाल में ही टेलीकॉम मिनिस्टर कपिल सिब्बल ने इस डेडलाइन को बढ़ा दिया था। नई डेडलाइन के मुताबिक इसी साल अक्टूबर से रोमिंग चार्ज से मुक्ति मिल सकेगी। 
 
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर जानें आखिर वो कौन सी 5 गलतियां हैं जिनके चलते आपको अपनी सैलरी पर टैक्स बेनिफिट नहीं मिलेगा। 
 
7 मार्च की अन्य खास खबरें-
 
 

आपके काम की खबरें

इन 5 बातों का ध्‍यान नहीं रखा तो धोना पड़ेगा इनकम टैक्‍स छूट से हाथ 

फ्री रोमिंग के लिए नेटवर्क ट्रायल शुरू, बैलेंस 20 रुपए हो तो नहीं कटेगा मोबाइल कनेक्शन 

स्लीपर में छह बर्थ सिर्फ महिलाओं के लिए, 2250 रु. में कीजिए कहीं भी हवाई सफर

PAN CARD लेकर भी IT RETURN नहीं फाइल करने वालों को पकड़ने के लिए बना सेल, 35000 को भेजा नोटिस 

पीएफ पर मिलेगा 8.5 फीसदी रिटर्न  

यात्रीगण ध्‍यान दें, टिकट बुकिंग करते वक्‍त IRCTC डाल रहा है आपकी जेब पर डाका

मोबाइल पर इंटरनेट के बाद अब बात करना भी हुआ महंगा

इनकम टैक्‍स बचाने के सात उपाय

मोबाइल पर मुफ्त रोमिंग की शुरुआत, लोन की ईएमआई भी घटेगी  

बर्बादी से आगाह करने वाले इन 7 संकेतों को विजय माल्‍या ने किया नजरअंदाज

 

 

 


आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment