विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> India Give His Reply In WTO

10 दिन के अंदर भारत देगा अमेरिका के आरोपों का जवाब

dainikbhaskar.com | Feb 08, 2013, 18:10PM IST
 
 

भारत विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में अमेरिका की भेदभाव संबंधी शिकायत पर 10 दिन के भीतर जवाब देगा। अमेरिका का आरोप है कि भारत के राष्ट्रीय सौर मिशन में अमेरिकी उत्पादों के मामले में भेदभाव किया जा रहा है।  
   
वाणिज्य मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव राजीव खेर ने एक बयान में कहा कि अमेरिका ने भारत के राष्ट्रीय सौर मिशन से जुड़ी बातों के मामले में परामर्श मांगा है। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भारत को 10 दिन के भीतर जवाब देना है। हमें नोटिस मिला है और हम निर्धारित समयसीमा में इसका जवाब देंगे।
   
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) ने आरोप लगाया है कि भारत का सौर उर्जा कार्यक्रम अमेरिकी उपकरणों के मामले में भेदभाव कर रहा है। भारतीय सौर उर्जा कार्यक्रम के तहत सौर उर्जा उत्पादकों के लिये जरूरी है कि वे स्थानीय रूप से निर्मित सेल का उपयोग करे और उन कंपनियों को सब्सिडी की पेशकश की जाती है जो घरेलू उपकरणों का उपयोग करते हैं।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment