माल्या को फिर लगा झटका, किंगफिशर की उड़ान में भारतीय बैंक बने रोड़ा
Agency
| Jan 06, 2013, 15:14PM IST

बेंगलूर : भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई वाले बैंकों के गठजोड़ ने निजी क्षेत्र की किंगफिशर एयरलाइंस की परिचालन फिर से शुरू करने की योजना का विरोध किया है। बैंकों ने जोर देकर कहा है कि एयरलाइन को अपनी पुनरोद्धार योजना के लिए बेहतर प्रतिबद्धता जतानी चाहिए।
सूत्रों ने कहा कि बैंकों तथा किंगफिशर के प्रबंधन के बीच बैंक बेनतीजा रही। बैंकरों ने किंगफिशर की पुनरोद्धार योजना को ‘अप्रभावी’ बताया। सूत्रों ने कहा कि किंगफिशर के प्रबंधन ने वहीं पुनरोद्धार योजना सौंपी है जो पिछले महीने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को दी गई थी और गठजोड़ के ज्यादातर सदस्यों को यह स्वीकार्य नहीं है।







