किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में वहां के राज्यों और वहां के नागरिकों का अहम रोल होता है। इन राज्यों के विकास की रफ्तार वहां रहने वाले लोगों और देश में विकास की दिशा तय करती है। भारत में भी अर्थव्यवस्था में राज्यों और वहां रहने वाले लोगों का दखल कुछ ऐसा ही है।
देश के नागरिकों के जीवनस्तर का पैमाना माने जाने वाली प्रति व्यक्ति मासिक औसत आय वर्तमान मूल्य के आधार पर वर्ष 2011-12 में 13.7 फीसद बढ़कर 5,130 रुपए रही है जबकि एक साल पहले 2010-11 में यह 4,513 रुपए रही थी।
र्तमान मूल्य के आधार पर प्रति व्यक्ति आय 13.7 फीसद बढ़कर 61,564 रुपए (सालाना) रही जो कि 2010-11 में 54,151 रुपए सालाना रही थी। पिछले साल प्रतिव्यक्ति आय में 17.1 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई थी।
इन सबके बीच भारत के अलग-अलग राज्यों की प्रति व्यक्ति आय के मामले में मिला-जुला प्रदर्शन देखने को मिला है। 2011-12 के आंकड़ों के आधार पर प्रति व्यक्ति आय के मामले में देश के टॉप 20 राज्य कौन से हैं, पेश है इस पर एक फोटो फीचर-