विज्ञापन
 
Home >> Auto-Gadget >> Auto >> New Arrival >> Indica Vista De 90 BHP

इंडिका विस्टा डी90 बीएचपी

रक्षित सिंह नई दिल्ली | Feb 23, 2013, 02:51AM IST
 
 


नई इंडिका विस्टा का पिकअप काफी जानदार
डैफी राज, बिजनेसमैन, लुधियाना

पिकअप : हुंडई आई २० का इंजन ८५ बीएचपी का है। मारुति स्विफ्ट का ७५ बीएचपी और फॉक्सवेगन पोलो का ७५ बीएचपी इंजन है। इनकी तुलना में टाटा इंडिका विस्टा का इंजन ९० बीएचपी का है, इससे इसका पिकअप बहुत ज्यादा और बेहतर है।

ड्राइविंग : गाड़ी का पिकअप अच्छा होने और वजन ज्यादा होने से यह सड़क से चिपक कर चलती है, कब यह जीरो से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है, पता ही नहीं चलता। खराब व ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर भी गाड़ी की ड्राइविंग स्मूथ रहती है। एंटी ब्रेक सिस्टम होने से गाड़ी चाहे जितनी स्पीड में हो, तुरंत ब्रेक लगाने पर अनकंट्रोल नहीं होती। यह इसकी सबसे बड़ी खूबी है।

कम्फर्ट : व्हील बेस ज्यादा होने और अंदर लेग स्पेस व रूफ स्पेस अन्य गाडिय़ों की तुलना में अधिक होने से गाड़ी बहुत आरामदायक है। लंबी दूरी के सफर में थकान का पता ही नहीं चलता। इसमें एक नया फीचर है जो समय-समय पर गाड़ी का माइलेज और शेष फ्यूल और गाड़ी उस बचे फ्यूल से कितने किलोमीटर और चलेगी, यह सब बताया जाता है। इसके अलावा रियर सीट पर मोबाइल चार्जर की सुविधा भी है।

माइलेज : गाड़ी का माइलेज शहर के भीतर २० किलोमीटर प्रति लीटर और हाईवे पर २१ किलोमीटर प्रति लीटर का है जो बहुत अच्छा है।

अच्छा होता यदि : गाड़ी में वैसे तो सब कुछ है लेकिन यदि इसमें बैक कैमरा और नेवीगेशन सिस्टम और होता तो यह पूरी तरह से एक लक्जरी गाड़ी होती। इंटीरियर और एक्टीरियर में गाड़ी बहुत बेहतर है।

नए मॉडल में ड्राइविंग का अच्छा अनुभव मिला
अविन्द्र सिंह चौहान, इंदौर
ड्राइविंग : डी-90 को चलाना बढिय़ा अनुभव रहा है। इस सेगमेंट की कारों की तुलना में यह किफायती हैं। सिटिंग काफी आरामदेह बनाई गई है। इंजन का शोर कम हुआ है। स्टीयरिंग क्रूज कंट्रोल से युक्त हैं तथा इसमें जीपीएस सिस्टम भी लगा हैं जो आमतौर पर महंगी गाडिय़ों में आता हैं।

इंटीरियर : इंटीरियर यू तो सामान्य ही है और पहले की विस्टा से मिलता-जुलता ही हैं। म्यूजिक सिस्टम, एसी बहुत अच्छा है। गाड़ी में अंदर बैठने का अनुभव भी काफी सुखद होता है। एक्सटीरियर में कुछ चेंज किए गए हैं। बैक वाइपर लगाया गया है।

सस्पेंशन : सस्पेंशन का ज्यादा अनुभव नहीं हुआ हैं क्योंकि अभी लांग ड्राइव पर कार नहीं ले जा सके हैं। बहरहाल शहर में तो गाड़ी बढिय़ा चल रही हैं।

माइलेज : वैल्यू ऑफ मनी से कहीं ज्यादा है। सस्ती भी है। मनी और फ्यूल इफिसिएंसी दोनों प्राप्त हो रही है।  इसका माइलेज 20 से 22  किलोमीटर प्रति लीटर का मिल रहा हैं, किंतु शाहर में चलाने पर यह 18-19 का माइलेज दे रही है।

आपकी राय

 

हुंडई आई 20 का इंजन 85 बीएचपी का है। मारुति स्विफ्ट का 75 बीएचपी और फॉक्सवेगन पोलो का 75 बीएचपी इंजन है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment