विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> Inflation Rate Increase In Feb

फिर बढ़ी महंगाई, फरवरी में आंकड़ा पहुंचा 6.84 फीसदी पर

dainikbhaskar.com/Agency | Mar 14, 2013, 15:41PM IST
 
 

देश में एक बार फिर से महंगाई दर में इजाफा हो गया है। फरवरी में महंगाई दर बढ़कर 6.84 फीसदी पर पहुंच गई है। जबकि फरवरी में यह दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया था।
 
दिलचस्प है कि जनवरी में देश की महंगाई दर 6.62 फीसदी रही थी। जानकारों के मुताबिक महंगाई बढ़ने के पीछे का बड़ा कारण ईंधन की कीमतों में बढ़ोत्तरी है। इस महीने में फ्यूल की कीमतों में महंगाई का आंकड़ा 7.06 फीसदी से बढ़कर 10.47 पर पहुंच गया है। 
 
मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में जरूर थोड़ा सुधार देखा गया है। जनवरी में जहां इस सेक्टर में महंगाई दर 4.81 फीसदी था वहीं, फरवरी में घटकर 4.51 फीसदी पहुंच गया।
 
मुद्रास्फीति का दबाव बढने से भारतीय रिजर्व बैंक के लिए नीतिगत ब्याज दरों में कमी का फैसला करने में मुश्किल हो सकती है। रिजर्व बैंक ने मार्च-2013 के अंत तक मुद्रास्फीति 6.8 फीसद रहने का अनुमान लगाया है।
 
अगले सप्ताह होने वाली मौद्रिक नीति की समीक्षा के पहले आरबीआई के गवर्नर डी सुब्बाराव ने कल कहा कि यदि मुद्रास्फीति छह फीसद से उपर हो तो मौद्रिक नीति सख्त रखने की जरूरत है।
 
सरकार द्वारा आज जारी थोक मूल्य सूचकांकों के मुताबिक विनिर्मित वस्तुओं संबंधी मुद्रास्फीति इस बार फरवरी में थोड़ा नरम हो कर 4.51 फीसद रही।
 
थोक मूल्य सूचकांक में 14.34 फीसद भार रखने वाले खाद्य उत्पादों की मुद्रास्फीति इस बार घटकर 11.38 फीसद रही। जनवरी-13 में में खाद्य मुद्रास्फीति 11.88 फीसद थी।
 
फरवरी में प्याज सालाना आधार पर 154.33 फीसद मंहगा रहा जबकि जनवरी में यह एक साल पहले की तुलना में 111.52 फीसद मंहगा था।
 
सालाना अधार पर चावल इस बार फरवरी में 18.84 फीसद मंहगा रहा जबकि पिछले महीने यह 17.31 फीसद मंहगा था। इस दौरान सब्जियों की मुद्रास्फीति 12.11 रही जो जनवरी में 28.45 फीसद थी।
 
गेहूं और मोटे अनाजों के मामले में इस बार फरवरी में मुद्रास्फीति क्रमश: 21.63 फीसद और 19.19 फीसद रही।
 
अंडा, मांस एवं मछली खंड की मंहगाई दर सालाना आधार पर 12.85 फीसद रही जबकि दूध की कीमत 4.57 फीसद बढ़ी। फल भी 8.93 फीसद मंहगे हुए। इंधन और उर्जा खंड में फरवरी के दौरान मुद्रास्फीति 10.47 फीसद रही जबकि जनवरी 2013 में यह 7.06 फीसद थी।

 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment