100 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के साथ फेसबुक दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किग कंपनी बन गई है। कुछ महीनों पहले अपना आईपीओं लॉन्च करने वाली यह कंपनी अपने यूजर्स प्रोफाइल को बढ़ाने के लिए अलग-अलग तरीकों को अपना रही है। मार्क जुकरबर्ग द्वारा 1 कमरे से शुरू की गई कंपनी फेसबुक का दायरा आज बढ़कर पूरी दुनिया में फैल गया है। जहां, कंपनी का हेड ऑफिस कैलीफोर्निया में है, वहीं दुनिया भर में फेसबुक के 25 ऑफिस हैं।
एक से बढ़कर एक सुविधाओं से लैस फेसबुक के यह ऑफिस देखने में भले ही गूगल के ऑफिस की तरह लगते हों लेकिन यहां के कर्मचारी अपने इस ऑफिस को किसी जन्नत से कम नहीं मानते हैं। लेकिन क्या कभी दुनिया की इस सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किग साइट का ऑफिस देखा है? नहीं देखा, तो चलिए आज हम आपको दिखाते हैं फेसबुक ऑफिस की कुछ बेहतरीन तस्वीरें।
पेश है ऑफिस के अंदर के नजारे-