दुनिया की नामी कंपनी गूगल तकनीक की दुनिया का बड़ा नाम बन चुकी है। इसके प्रोडक्ट यूजर्स की संख्या भी करोड़ों से ऊपर निकल चुकी है। कंपनी को इस मुकाम पर पहुंचाने का श्रेय यहां के कर्मचारियों को जाता है। इन कर्मचारियों के लिए कंपनी ने भी एक से बढ़कर एक सुविधा मुहैया करा रखी है। दुनिया भर में गूगल के जितने तरह के ऑफिस हैं उनमें उतनी तरह की खासियत हैं। फिर चाहे वो यूके का गूगल ऑफिस हो, या फिर इंडिया का। कैलीफोर्निया में मौजूद गूगल का हेडऑफिस दुनिया के चंद आलीशान ऑफिसों में शुमार है। यहां की सुविधाएं और नजारे इसे बाकी ऑफिसों से अलग करते हैं।
सबसे बड़े सर्च इंजन के रूप में खुद को स्थापित कर चुके गूगल ने अपने कर्मचारियों को सारी सुख-सुविधाएं देने के लिए एक से बढ़कर एक ऑफिस बनवाए हैं। इनमें रिलेक्स जोन, एंटरटेनमेंट जोन, योगा जोन, क्रिएटिव जोन और मूवी जोन जैसे कई जोन शामिल हैं। सबसे बड़े सर्च इंजन के रूप में खुद को स्थापित कर चुके गूगल ने अपने कर्मचारियों को सारी सुख-सुविधाएं देने के लिए एक से बढ़कर एक ऑफिस बनवाए हैं। इनमें रिलेक्स जोन, एंटरटेनमेंट जोन, योगा जोन, क्रिएटिव जोन और मूवी जोन जैसे कई जोन शामिल हैं।
दुनिया भर के नामी ऑफिसों की तस्वीरें दिखाने की अपनी सीरीज में आज हम आपको अलग-अलग देशों में बने गूगल के ऑफिस की तस्वीरें दिखा रहे हैं। आगे की स्लाइड पर क्लिक कर देखें गूगल ऑफिस के नजारे।