विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> JPC Has The Option Of Deal: Nath

सौदे की जेपीसी जांच का विकल्प खुला है : कमलनाथ

बिजनेस ब्यूरो | Feb 20, 2013, 01:18AM IST
 
 


नई दिल्ली - वीवीआईपी हेलिकॉप्टर के खरीद सौदे की अब व्यापक जांच होने के आसार बढ़ गए हैं। संसदीय मामलों के मंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को जो कहा, उसी से यह तस्वीर उभर कर सामने आई है।

उन्होंने कहा, 'इटली की कंपनी फिनमेक्कानिका की सहायक फर्म अगस्तावेस्टलैंड के साथ हुए हेलिकॉप्टर सौदे की जांच जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति) से कराने का विकल्प खुला हुआ है।

हम किसी भी चीज अथवा संभावना से इनकार नहीं कर रहे हैं।' एक सवाल के जवाब में कमलनाथ ने यह बात कही। मालूम हो कि हेलिकॉप्टर सौदे को लेकर संसद में सरकार पर निशाना साधने के लिए विपक्ष पूरी तरह से तैयार बैठा है।

संभवत: इसी को ध्यान में रखकर कमलनाथ ने कहा कि सरकार गुरुवार से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र के दौरान किसी भी मसले पर चर्चा कराने को लेकर न तो भयभीत है और न ही वह हिचकिचा रही है। (प्रेट्र)
 

आपकी राय

 

वीवीआईपी हेलिकॉप्टर के खरीद सौदे की अब व्यापक जांच होने के आसार बढ़ गए हैं। संसदीय मामलों के मंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को जो कहा, उसी से यह तस्वीर उभर कर सामने आई है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment