दुनिया में अरबपतियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इन अरबपतियों के बारे में आए दिन कहीं न कहीं पढ़ने को मिल जाता है। इनकी तस्वीरें भी अक्सर किसी न किसी टीवी चैनल, अखबार या साइट पर दिख जाती हैं, लेकिन इनकी पत्नियों, बेटे-बेटियों और परिवार के बाकी सदस्यों के बारे में दुनिया के अधिकतर लोग अंजान हैं। अपने पाठकों को भारत सहित दुनिया के चंद दौलतमंदों के परिवार के लोगों के बारे में बताने के लिए हम एक सीरीज शुरू कर रहे हैं।
इस सीरीज में हम आपको अंबानी, बिरला, माल्या, बिल गेट्स सहित दौलतमंदों की लिस्ट में टॉप पर शुमार लोगों के बच्चों और पत्नियों के बारे में जानकारी देंगे। अपनी इस सीरीज के तहत आज हम आपको भारत के नामी कारोबारी अनिल अंबानी के परिवार के बारे में बताने जा रहे हैं।
अनिल अंबानी ने अपने से 2 साल बड़ी टीना मुनीम से शादी की थी। अनिल की पत्नी टीना रिलायंस के ही कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट की प्रमुख हैं। साथ ही कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी नर्सिग कॉलेज और हार्मनी आर्ट फाउंडेशन के प्रमुख के तौर पर भी नीता की पहचान है।
अनिल-टीना के 2 लड़के हैं। एक का नाम है जय अनमोल अंबानी तो दूसरे का नाम जय अंसुल अंबानी। अंबानी के ये दोनों बच्चे भारत के सबसे कम उम्र के अरबपति वारिस भी हैं।
छोटे अंबानी के बड़े बेटे अनमोल ने लंद के सेवानोक्स स्कूल से पढ़ाई की है। वहीं, अंसुल ने मुंबई के कैथेड्रिल और जॉन कैनन स्कूल से पढ़ाई की है। दोनों ही भाई अपने पिता की संपत्ति करीब 9 बिलियन डॉलर के वारिस हैं।
दोनों ही भाई अपने पापा की कंपनी अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप में पॉलिसीमेकर्स में शामिल हैं। अनिल अंबानी की बहन नीना कोठारी की शादी चेन्नई के एक नामी कारोबारी से हुई है। हाल ही में अंबानी की भांजी यानी नीना की बेटी नयनतारा की एंगेजमेंट एंटीलिया में हुई थी।
छोटे अंबानी के बड़े भाई मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी और बच्चों (ईशा, अनंत और आकाश) के साथ मुंबई में ही एंटीलिया में रहते हैं।
अनिल अंबानी के पिता का नाम धीरूभाई अंबानी और माता का नाम कोकिलाबेन है। पिता धीरूभाई के मेहनत की ही देन है जो रिलायंस आज दुनिया की नामी कंपनी बन चुकी है।
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर देखें अनिल अंबानी के बेटे-बेटियों सहित उनके परिवार की तस्वीरें।