दुनिया में अरबपतियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इन अरबपतियों के बारे में आए दिन कहीं न कहीं पढ़ने को मिल जाता है। इनकी तस्वीरें भी अक्सर किसी न किसी टीवी चैनल, अखबार या साइट पर दिख जाती हैं, लेकिन इनकी पत्नियों, बेटे-बेटियों और परिवार के बाकी सदस्यों के बारे में दुनिया के अधिकतर लोग अंजान हैं। अपने पाठकों को भारत सहित दुनिया के चंद दौलतमंदों के परिवार के लोगों के बारे में बताने के लिए हम एक सीरीज शुरू कर रहे हैं। इस सीरीज में हम आपको अंबानी, बिरला, माल्या, बिल गेट्स सहित दौलतमंदों की लिस्ट में टॉप पर शुमार लोगों के बच्चों और पत्नियों के बारे में जानकारी देंगे। अपनी इस सीरीज की शुरुआत आज हम भारत के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी से कर रहे हैं।
मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के 3 बच्चे हैं। इनमें 2 लड़का और 1 लड़की है। लड़की का नाम ईशा अंबानी और दोनों बेटों का नाम अनंत अंबानी और आकाश अंबानी है। अंबानी के ये तीनों बच्चे भारत के सबसे कम उम्र के अरबपति वारिस भी हैं। 21 साल की ईशा अपने पापा की कंपनी आरआईएल में बहुत ज्यादा सक्रिय भूमिका नहीं निभाती है, लेकिन उसके दोनों भाई आकाश और अनंत इस कंपनी के पॉलिसीमेकर्स में शामिल हैं। मुकेश अंबानी की बहन नीना कोठारी की शादी चेन्नई के एक नामी कारोबारी से हुई है। हाल ही में अंबानी की भांजी यानी नीना की बेटरी नयनतारा की एंगेजमेंट उनकी मामी नीता ने अपने घर एंटीलिया में दी थी।
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर देखें मुकेश अंबानी के बेटे-बेटियों सहित उनके परिवार की तस्वीरें।