दुनिया में दौलत कमाने वालों की कमी नहीं है। कुछ को यह दौलत उनके वंशजों और रियासतों से मिलती है तो कई इस दौलत को खून-पसीना बहाकर कमाते हैं और इस कमाई से वो दुनिया के चंद अमीरों में शामिल हो जाते हैं। एक ऐसी ही महिला है ओप्रा विन्फ्रे। दुनिया की सबसे दौलतमंद ब्लैक वुमन का खिताब पाने वाली विन्फ्रे के पास आज करीब 14850 करोड़ रुपये की दौलत है।
अकेले साल 2012 में विन्फ्रे ने 9.70 अरब रुपये की कमाई की है। एक गरीब घर से ताल्लुक रखने वाली विन्फ्रे के अमीर बनने की कहानी काफी संघर्षपूर्ण है। बचपन में 9 साल की उम्र में विन्फ्रे का कई बार रेप हुआ। ओपेरा और उनके दौलतमंद बनने के बीच का संघर्ष इसके आगे भी जारी रहा। कई बार उनके करीबियों ने उनका शारीरिक शोषण भी किया। वो मात्र 14 साल की उम्र में ही मां भी बन गईं।
लेकिन आज ओप्रा विन्फ्रे अपने इतिहास को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे अमीर ब्लैक वुमन बन गईं हैं। विन्फ्रे के रहन-सहन से लेकर उनका घर तक सब राजा-महाराजाओं की तरह है।
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर जानें ओप्रा के संघर्ष की कहानी। किसने किया और कितनी बार हुआ विन्फ्रे का रेप। कैसे बीता उनका बचपन। और आज किस विलासिता के साथ जीवन जीती हैं परचून की दुकान में पहली नौकरी करनी वाली यह महिला।