टाटा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
मुंबई- प्रमुख अकाउंटिंग और कंसल्टिंग फर्म अर्नेस्ट एंड यंग इंडिया ने टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा को एंटरप्रन्योर ऑफ द ईयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है।
सौ अरब डॉलर से भी बड़े कारोबार साम्राज्य के संरक्षक टाटा ने कंपनी मामलों के मंत्री सचिन पायलट से गुरुवार देर शाम यह सम्मान ग्रहण किया। शुक्रवार को एक वक्तव्य में ईएंडवाईने यह बात कही। इससे पहले 2003 में भी रतनटाटा ईएंडवाई एंटरप्रन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड हासिल कर चुके हैं।
गोदरेज ग्रुप के आदि गोदरेज को वर्ष 2012 का एंटरप्रन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड दिया गया है। आगामी जून में मोनाको के मोंटे कारलो में होने वाले अन्स्र्ट एंडयंग वल्र्ड एंटरप्रन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड में गोदरेज भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। मेदांता-द मेडिसिटी के डॉ. नरेश त्रेहन सहित कई अन्य प्रमुख लोगों को भी इस मौके पर सम्मानित किया गया।








